फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   A letter was submitted to the Union Minister of State for compensation for crops.

Baghpat News: फसलों का मुआवजा दिलाने के लिए केंद्रीय राज्यमंत्री को पत्र सौंपा

Sat, 08 Nov 2025 03:43 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 08 Nov 2025 03:43 AM IST
विज्ञापन
A letter was submitted to the Union Minister of State for compensation for crops.
- यमुना में बाढ़ आने से काठा, शबगा, जागौस, मवीकलां आदि गांव के किसानों की नष्ट हुई थी फसल
विज्ञापन

फोटो-आठ
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। यमुना में बाढ़ आने से नष्ट हुई फसलों का मुआवजा दिलाने की मांग को लेकर रालोद पदाधिकारियों व किसानों ने केंद्रीय राज्यमंत्री चौधरी जयंत सिंह से मुलाकात की। उनको मुख्यमंत्री के नाम पत्र भी सौंपा गया।

कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार, सांसद डॉ. राजकुमार सांगवान, राष्ट्रीय महासचिव एवं पूर्व विधायक राजेंद्र शर्मा, राष्ट्रीय सचिव डॉ. कुलदीप उज्ज्वल के साथ शबगा, जागौस, काठा, मवीकलां, नंगला सहित कई गांवों के किसान दिल्ली में केंद्रीय राज्यमंत्री चौधरी जयंत सिंह से मिलने दिल्ली में आवास पर पहुंचे। उनसे यमुना के किनारे बांध व ठोकर लगवाने, बाढ़ से हुए नुकसान का मुआवजा दिलाने की मांग की। बताया कि कई बार प्रशासन से मुआवजा दिलाने की मांग कर चुके हैं, लेकिन अफसर ध्यान नहीं दे रहे हैं। इससे किसान काफी परेशान हो रहे हैं। केंद्रीय राज्यमंत्री ने जल्द ही मुख्यमंत्री से वार्ता कर समस्या के समाधान का आश्वासन दिया। इस दौरान वेदपाल सिंह, धर्मेंद्र, ओमप्रकाश, धर्मपाल, लवकुश शर्मा, ओमदत्त शर्मा, जगदीश शर्मा, अशोक चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed