फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   A langur wreaked havoc in the vegetable market for half an hour.

Baghpat News: सब्जी मंडी में लंगूर ने आधे घंटे तक उत्पात मचाया

Wed, 06 May 2026 01:52 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 06 May 2026 01:52 AM IST
विज्ञापन
A langur wreaked havoc in the vegetable market for half an hour.
छपरौली। कस्बे की सब्जी मंडी में मंगलवार को एक लंगूर ने करीब आधा घंटे तक उत्पात मचाया। इस घटना से मंडी में अफरातफरी का माहौल बन गया और लोगों में दहशत फैल गई। लंगूर ने कई दुकानदारों की सब्जियां बिखेर दीं और वहां मौजूद लोगों पर झपटा भी। दुकानदार संजय रावत और मनोज जैन ने बताया कि सुबह के समय लंगूर सब्जी मंडी में घुस आया था। पहले उसने दुकानों पर रखी सब्जियों और फलों को उठाकर फेंकना शुरू कर दिया। इससे कई दुकानदारों को नुकसान हुआ। जब दुकानदारों ने डंडा दिखाकर लंगूर को भगाने की कोशिश की तो वह उन पर झपट पड़ा। लंगूर के इस आक्रामक व्यवहार से बचने के लिए मंडी में भगदड़ मच गई। लोग इधर-उधर दौड़ते नजर आए। करीब आधा घंटे तक यह स्थिति बनी रही। आखिरकार, लंगूर खुद ही सब्जी मंडी से भाग गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed