फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   A huge feast will be organised at the Man Stambh premises with compensation of Rs 8 lakh.

Baghpat News: मुआवजे के आठ लाख रुपयों से मान स्तंभ परिसर में होगा विशाल भंडारा

Wed, 28 Jan 2026 12:43 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 28 Jan 2026 12:43 AM IST
विज्ञापन
A huge feast will be organised at the Man Stambh premises with compensation of Rs 8 lakh.
मचान हादसा
विज्ञापन

- एक साल पहले हुए हादसे में दस श्रद्धालुओंं की हो गई थी मौत, 70 हुए थे घायल
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। दिगंबर जैन कॉलेज के मैदान में 28 जनवरी 2025 को भगवान आदिनाथ के निर्वाण महोत्सव के दौरान मचान गिरने से हुए हादसे को पूरा एक साल हो गया है। उस हादसे में श्रद्धालु अंजू जैन और उनके बेटे विपिन की मौत होने पर मिले मुआवजे के आठ लाख रुपयों से परिवार वाले मान स्तंभ परिसर में 31 जनवरी को भंडारा करेंगे।
28 जनवरी 2025 को भगवान आदिनाथ के निर्वाण महोत्सव में मचान टूटने से श्रद्धालु अरुण जैन, शिल्पी जैन, विपिन जैन, अंजू जैन, सुरेश जैन, तरशपाल जैन, कमलेश जैन, अमित जैन, उषा, रेखा जैन की मौत हो गई थी। इस हादसे के मृतकों के परिवारों को केंद्र सरकार ने दो-दो लाख रुपये और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भी उनके परिवारों को दो-दो लाख रुपये की आर्थिक मदद दी।
विज्ञापन

सुरेंद्र जैन ने बताया कि उनकी पत्नी अंजू जैन और बेटे विपिन जैन की मौत के बाद मुआवजे के आठ लाख रुपये मिले, जिससे 31 जनवरी को मान स्तंभ परिसर में विशाल भंडारा किया जाएगा। साथ ही अंजू जैन और विपिन की याद में बोर्ड भी लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-- मुआवजे के लिए चक्कर लगा रहे रेखा जैन के परिजन
हादसे में जान गंवाने वाली रेखा जैन के पति राजकुमार जैन ने बताया कि केंद्र सरकार और पूर्व मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों को मुआवजा दिया, लेकिन उन्हें मुआवजा नहीं दिया गया। इसके लिए कई बार अधिकारियों के पास गए, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। इसको लेकर केंद्रीय मंत्री चौधरी जयंत से भी मिल चुके हैं। उन्होंने जल्द ही मुआवजा दिलाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed