फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   A hotel owner in Baragaon shot someone in the temple at point-blank range.A hotel owner in Baragaon shot someone in the temple at point-blank range.

Baghpat News: बड़ागांव के होटल संचालक ने कनपटी पर तमंचा सटाकर गोली मारी

Sun, 31 May 2026 01:47 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 31 May 2026 01:47 AM IST
विज्ञापन
A hotel owner in Baragaon shot someone in the temple at point-blank range.A hotel owner in Baragaon shot someone in the temple at point-blank range.
खेकड़ा। बड़ागांव में शनिवार को एक होटल संचालक ने खुद को गोली मार ली। गंभीर रूप से घायल को पहले स्थानीय निजी अस्पताल ले जाया गया, फिर दिल्ली और गाजियाबाद के अस्पतालों में रेफर किया गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बड़ागांव निवासी फरीद गाजियाबाद के पाबी में एक होटल चलाते हैं। शनिवार दोपहर वह अपने घर पर थे, जब उनके कमरे से गोली चलने की आवाज सुनाई दी। परिवार के सदस्यों ने कमरे में जाकर देखा तो फरीद घायल अवस्था में पड़े थे। उनके शोर मचाने पर अन्य लोग भी मौके पर पहुंचे और घायल को निजी अस्पताल ले गए। फरीद को कनपटी पर गोली लगी थी, जिसके बाद उन्हें दिल्ली के जीटीबी अस्पताल रेफर किया गया। हालत में सुधार न होने पर परिजन उन्हें गाजियाबाद के एक निजी अस्पताल में ले गए। उधर, घटना की सूचना मिलने पर पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और तमंचे को अपने साथ ले गए। जांच अधिकारी ने फरीद के खिलाफ तमंचा बरामदगी की प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस ने बताया कि फरीद ने खुद को गोली मारी थी। इस मामले में जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं फरीद के पिता नूरहसन ने बताया कि फरीद की शादी दो साल पहले हुई थी, उसकी पत्नी कुछ दिनों से मायके में है। नूरहसन ने यह भी बताया कि फरीद पिछले कई दिनों से मानसिक रूप से परेशान था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed