{"_id":"643d83446337a9cc49016d46","slug":"a-herd-of-monkeys-attacked-the-children-kahkra-news-c-14-1-193629-2023-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: बंदरों के झुंड ने बच्चों पर किया हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: बंदरों के झुंड ने बच्चों पर किया हमला
Mon, 17 Apr 2023 11:05 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
Updated Mon, 17 Apr 2023 11:05 PM IST
विज्ञापन
खेकड़ा के मोहल्ला अहिरान में बंदरो के हमले में घायल बच्चे को देखते लोग
खेकड़ा। कस्बे में बंदरों ने सड़क पर खेल रहे चार बच्चों को हमला कर घायल कर दिया। आक्रोशित लोगो ने अधिकारियों से बंदरों को पकड़वाने की मांग की है।
सोमवार शाम करीब छह बजे मोहल्ला अहिरान में शिव मंदिर के पास सड़क पर खेल रहे अरमान, पायल, पूर्वी और नितिन पर बंदरों के झुंड ने हमला कर दिया। राहगीरों और मोहल्ले के लोगों ने बंदरों के झुंड को किसी तरह भगाकर बच्चों को बचाया।
इसके बाद परिजनो ने घायल बच्चों का खेकड़ा में नर्सिंग होम में उपचार कराया। आए दिन हो रहे बंदरों के हमलों से नगरवासियों में दहशत है। शक्ति यादव, मुकेश, विकास, रमेश, देवेंद्र, अरविंद कौशिक, रविंद्र आदि का कहना है कि बंदर अत्यधिक खूंखार हो चुके हैं। जो आए दिन लोगो को काटकर घायल कर रहे है। उपजिलाधिकारी से मामले में हस्तक्षेप कर बंदरों को पकड़वाकर दूर जंगल में छुड़वाने की मांग की। एसडीएम ज्योति शर्मा का कहना है कि जल्दी ही बंदरों को पकड़वाकर समस्या का समाधान कराया जाएगा।