{"_id":"6612ec1edec8eb230a006584","slug":"a-herd-of-cows-is-ruining-the-crops-in-the-fields-baghpat-news-c-28-1-bag1001-111707-2024-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: गोवंश का झुंड खेतों में बर्बाद कर रहा फसल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: गोवंश का झुंड खेतों में बर्बाद कर रहा फसल
विज्ञापन
रटौल। गोवंशों के एक झुंड ने कस्बे के कई गांवों के जंगल में आतंक मचा रखा है। 100 से अधिक गोवंशों का झुंड खेतों में फसल बर्बाद कर रहा है, जिसके चलते किसान खेतों में पहरेदारी करने पर मजबूर हैं। किसानों ने अधिकारियों से गोवंशों को पकड़वाने की मांग की।
मुबारिकपुर, रटौल, भागौट, लहचौड़ा, सिंगोली तगा समेत अन्य गांवों में 100 से अधिक गोवंशों का झुंड रोजाना फसलों को नुकसान पहुंचा रहा है। कई दिनों से गोवंशों का झुंड कस्बे के एक बाग में डेरा डाले हुए है। किसान भी गोवंशों को इधर से उधर भगाते नजर आते है। किसानों ने बताया कि दिन ढलते ही गोवंशों का झुंड खेतों की तरफ चल देता है, जो गेहूं, लौकी, खीरा, मटर, टमाटर की फसल बर्बाद कर देता है। इसके चलते किसान रातभर खेतों में रहकर फसल की पहरेदारी करने को मजबूर हैं।
-- -- -- --
फसल बचाने के लिए करनी पड़ रही मशक्कत
100 से अधिक गोवंशों का झुंड पिछले कई दिनों ने जंगल में घूम रहा है और खेतों में फसल बर्बाद कर रहा है। खेतों में फसल बचाने के लिए किसानों को मशक्कत करनी पड़ती है। - चौधरी रहीश, रटौल
विज्ञापन
थोड़ी देर में मेहनत कर देते हैं बर्बाद
दस बीघा जमीन उगाही पर लेकर खेती शुरू की है। जहां फसल पककर तैयार हो चुकी है। निराश्रित गोवंशों का झुंड खेत में घुसकर कुछ फसल खा जाते है तो कुछ को रौंदकर बर्बाद कर देता है। - सुंदर सैनी रटौल
गोवंशों के संरक्षण के लिए तीन वृहद संरक्षण केंद्र और गोशाला बनवाई जा रही है। जल्द ही गोवंशों को पकड़वाकर गाोशाला भेज दिया जाएगा। - डा. अरविंद त्रिपाठी, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी।