फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   A group of monkeys attacked two women, injuring two.

Baghpat News: बंदरों के झुंड ने महिलाओं पर किया हमला, दो घायल

Fri, 05 Dec 2025 12:36 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 05 Dec 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
A group of monkeys attacked two women, injuring two.
लहचौडा में बंदर के हमले में घायल हुई बुजुर्ग महिला जगवती । स्रोत:ग्रामीण
रटौल। बंदरों के झुंड ने लहचौड़ा में बुजुर्ग महिला जगवती और रटौल में इसराना पर हमला कर दिया। बंदरों के काटने से घायल महिलाओं का निजी चिकित्सकों से उपचार कराया। लोगों ने अफसरों से बंदरों को पकड़वाने की मांग की।
विज्ञापन

लहचौड़ा गांव निवासी बुजुर्ग महिला बृहस्पतिवार को घर में काम कर रही थी। तभी 15-20 बंदरों का झुंड वहां आ गया। बंदरों ने जगवती के पैर में काटकर घायल कर दिया। शोर सुनकर वहां आए परिवार वालों ने किसी तरह बंदरों को भगाया। इनके अलावा रटौल कस्बे में मुस्तकीम की पत्नी इसराना घर में रस्सी से कपड़े उतार रही थी, तभी बंदरों ने उसे काटकर घायल कर दिया। मुस्तकीम ने बताया कि बंदरों का झुंड कई लोगों को काटकर घायल कर चुका है और घरों से कपड़े समेत अन्य सामान भी उठाकर ले जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed