{"_id":"67bcc21db3191199ab06e59d","slug":"a-girl-from-gadhidulla-village-was-murdered-in-gwalior-baghpat-news-c-28-1-bag1001-126999-2025-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: गढ़ीदुल्ला गांव की युवती की ग्वालियर में हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: गढ़ीदुल्ला गांव की युवती की ग्वालियर में हत्या
Tue, 25 Feb 2025 12:31 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
Updated Tue, 25 Feb 2025 12:31 AM IST
विज्ञापन
गढ़ीदुल्ला की युवती की ग्वालियर में हत्या की खबर से संबंधित फोटो:- मृतका सीमा का फ़ाईल फोटो। स्
संवाद न्यूज एजेंसी
बिनौली। सोनीपत के कुंडली से लापता हुई गढ़ीदुल्ला गांव की सीमा (20) का शव मध्य प्रदेश के ग्वालियर में कमरे में पड़ा मिला। मृतका के परिजनों ने कुंडली की कंपनी में काम करने वाले मध्य प्रदेश के युवक पर अपहरण कर हत्या करने का आरोप लगाया। गढ़ीदुल्ला गांव के रहने वाले सोनू ने बताया कि उसकी बहन दसवीं की पढ़ाई करने के बाद दो साल पहले सोनीपत के कुंडली में अपने चाचा राजू के पास रहकर प्राइवेट कंपनी में नौकरी करने लगी। मृतका के भाई सोनू कुमार ने बताया कि उसकी बहन सीमा वहां से लापता हो गई, उसकी गुमशुदगी 19 जनवरी को कुंडली थाने में दर्ज कराई गई। तीन दिन पहले मध्य प्रदेश ग्वालियर के इंद्रगंज थाना से पुलिसकर्मियों ने फोन कर किराये के मकान में सीमा का शव मिलने की जानकारी दी।
इसके बाद पिता ऋषिपाल, मां संतोष और परिवार के अन्य सदस्य ग्वालियर पहुंचे और शव की पहचान की। सोनू ने बताया कि उसकी बहन के गले और पूरे शरीर पर चोट के निशान थे। आरोप है कि सीमा को ले जाने वाला मुरैना का युवक वहां नहीं मिला। उन्होंने बताया कि मुरैना का युवक सीमा को बहला फुसलाकर ले गया और वहां ले जाकर हत्या कर दी। शव लेकर परिवार वाले सोमवार की सुबह गढ़ीदुल्ला गांव पहुंचे।
उन्होंने पुलिस ने सीमा की हत्या के आरोपी पर कार्रवाई की मांग की। उधर, बिनौली पुलिस का कहना है कि मृतका की गुमशुदगी कुंडली थाने में दर्ज है, वहीं की पुलिस कानूनी कार्रवाई करेगी।