फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   A flood of faith poured into the temple of Baba Gufa Wale

Baghpat News: गुफा वाले बाबा के मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब

Fri, 14 Mar 2025 12:12 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Fri, 14 Mar 2025 12:12 AM IST
विज्ञापन
A flood of faith poured into the temple of Baba Gufa Wale
बागपत। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे स्थित गुफा मंदिर पर होली के अवसर पर श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। हाईवे पर सुबह चार बजे से ही श्रद्धालु लाइन में खड़े हो गए और मंदिर में पहुंचकर प्रसाद चढ़ाने के साथ ही दूध व जल से अभिषेक किया। पूजा अर्चना कर समृद्धि की कामना की।
विज्ञापन

होली पर्व पर दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे स्थित सरूरपुर कलां गांव के पास गुफा वाले मंदिर पर विशाल मेला लगता है। इस मेले में कई राज्यों से लाखों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। बुधवार की आधी रात बाद ही श्रद्धालु पहुंचने शुरू हो गए थे और बृहस्पतिवार सुबह तक काफी लंबी लाइन लग गई। यूपी के कई जिलों बागपत, मेरठ, शामली, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर के अलावा हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान तक के श्रद्धालु पहुंचे।
विज्ञापन

श्रद्धालुओं ने बाबा के दर्शन करने के साथ ही पूजा-अर्चना करके दीप जलाए और घर में सुख शांति की कामना की। श्रद्धालुओं ने मंदिर पर भंडारा भी कराया। एसपी अर्पित विजयवर्गीय और अन्य अधिकारियों ने वहां पहुंचकर व्यवस्था का जायजा भी लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed