फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   A female employee of Dehati Film Company was sexually exploited under the pretext of marriage.

Baghpat News: देहाती फिल्म कंपनी की महिला कर्मी को शादी का झांसा देकर यौन शोषण किया

Mon, 11 May 2026 02:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 11 May 2026 02:24 AM IST
विज्ञापन
A female employee of Dehati Film Company was sexually exploited under the pretext of marriage.
देहाती फिल्म कंपनी की महिला कर्मी को शादी का झांसा देकर यौन शोषण किया
विज्ञापन

-युवती का आरोप, गर्भवती होने पर युवक ने शादी से इंकार कर दिया, पुलिस ने जांच शुरू की
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। शहर की एक युवती ने अमीनगर सराय के एक युवक पर शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने का गंभीर आरोप लगाया है। युवती का कहना है कि गर्भवती होने के बाद युवक ने उससे शादी करने से इन्कार कर दिया। पुलिस ने युवती की शिकायत पर पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।


युवती देहाती फिल्म कंपनी में काम करती है और अपना यूट्यूब चैनल भी चलाती है। उसकी मुलाकात वर्ष 2022 में इंस्टाग्राम के माध्यम से अमीनगर सराय के युवक से हुई थी। युवती के अनुसार युवक ने उसे शादी का प्रलोभन दिया और भविष्य के सपने दिखाए। इसी झांसे में आकर युवक ने नोएडा, गाजियाबाद और दिल्ली के विभिन्न होटलों में उसका यौन शोषण किया। यह सिलसिला काफी समय तक चलता रहा। जब युवती गर्भवती हो गई तो युवक ने उससे शादी करने से साफ इन्कार कर दिया। इसके बाद युवक ने युवती का फोन कॉल उठाना भी बंद कर दिया और उससे दूरी बना ली। पीड़ित युवती ने इस संबंध में बागपत पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed