{"_id":"66b6b7d6939a88fe8708e9d8","slug":"a-farmer-died-after-coming-in-contact-with-a-broken-wire-of-a-high-tension-line-baghpat-news-c-28-1-bag1001-116567-2024-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: हाईटेंशन लाइन के टूटे तार की चपेट में आने से किसान की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: हाईटेंशन लाइन के टूटे तार की चपेट में आने से किसान की मौत
Sat, 10 Aug 2024 06:14 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
Updated Sat, 10 Aug 2024 06:14 AM IST
विज्ञापन
दाहा। रहतना गांव में खेत में काम करने गए किसान का पैर हाईटेंशन लाइन के टूटे तार पर आ गया। इससे करंट लगने से किसान बब्लू (38) की मौके पर ही मौत हो गई। वहां पहुंचे ग्रामीण भड़क गए और ऊर्जा निगम के खिलाफ नारेबाजी करते हुए हंगामा शुरू कर दिया।
बताया कि किसान बब्लू ने गांव के ही हरपाल की ढाई बीघा जमीन उगाही पर ले रखी है। जो शुक्रवार की सुबह अपने खेत में काम करने गया था। तभी खेत में टूटे पड़े हाईटेंशन लाइन के तार पर बब्लू का पैर रखा गया। तार में करंट उतरा होने के कारण बब्लू झुलस गया और मौके पर ही दम तोड़ दिया। किसान बब्लू की मौत का पता चलते ही काफी संख्या में ग्रामीण एकत्रित होकर जंगल में पहुंचे।
उधर वहां पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेने का प्रयास किया, लेकिन किसानों ने शव उठाने नहीं दिया। इसको लेकर ग्रामीणों ने हंगामा शुरू कर दिया और ऊर्जा निगम पर जर्जर तार नहीं बदलने का आरोप लगाया। साथ ही ऊर्जा निगम के अफसरों को घटनास्थल पर बुलाने की जिद पर अड़ गए। जहां तीन-चार घंटे हंगामा चलता रहा। बाद में ऊर्जा निगम के एसडीओ रजत गुप्ता वहां पहुंचे और ग्रामीणों को समझाकर शांत कराया। एसडीओ ने मृतक के परिजनों को पांच लाख रुपये सहायता देने का आश्वासन दिया। उसके बाद ग्रामीण शांत हुए और पुलिस को शव उठाने दिया।
विज्ञापन
-- -- -- --
तीन बच्चों के सिर से उठा पिता का साया
ग्रामीण विरेंद्र ने बताया कि मृतक बब्लू पांच भाईयों में दूसरे नंबर का था। उसके दो बेटे और एक बेटी भी है। किसान की मौत होने से तीन बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया। इससे गांव में भी शोक छा गया।