{"_id":"6647e3f4475c6d2f6806cb66","slug":"a-dumper-caught-fire-due-to-diesel-spilled-on-the-highway-baghpat-news-c-28-1-bag1001-113145-2024-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: हाईवे किनारे फैले डीजल से डंपर में लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: हाईवे किनारे फैले डीजल से डंपर में लगी आग
Sat, 18 May 2024 04:40 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
Updated Sat, 18 May 2024 04:40 AM IST
विज्ञापन
बागपत। मेरठ रोड पर हाईवे किनारे फैले डीजल में चिंगारी से आग लग गई, जिसकी चपेट में एक डंपर भी आ गया। अग्निशमन कर्मियों ने आग पर काबू पाकर डंपर में नुकसान होने से बचाया।
नया सुभानपुर गांव के रहने वाले देवेंद्र ने बताया कि शुक्रवार को वह अपना डंपर लेकर वेल्डिंग कराने के लिए मेरठ रोड पर आया था। बताया कि तभी डीजल वर्कशॉप की दुकानों के बाहर फैले डीजल में चिंगारी से आग लग गई। दुकानदारों ने आग पर पानी डालकर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन आग फैलती चली गई। जो उसके डंपर तक पहुंची और डंपर की स्टफनी में आग लग गई। तभी वहां पहुंची अग्निशमन की टीम ने आग पर काबू पाया और डंपर में नुकसान होने से बचाया। फायर स्टेशन अधिकारी विकास मलिक ने दुकानदारों को भी सावधानी बरतने और आग पर काबू पाने के लिए पानी और रेत रखने के निर्देश दिए।