फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   A committee is formed to treat dengue and heat stroke patients

Baghpat News: डेंगू और लू के मरीजों की निरागनी के लिए कमेटी गठित

Tue, 04 Jun 2024 03:39 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Tue, 04 Jun 2024 03:39 AM IST
विज्ञापन
A committee is formed to treat dengue and heat stroke patients
बागपत। हीट वेब और डेंगू के मरीजों की निगरानी के लिए जिला अस्पताल में कमेटी का गठन किया गया। कमेटी की निगरानी में मरीज का इलाज किया जाएगा। हीट स्ट्रोक से मरीज की मौत होने पर कमेटी के निर्णय पर मरीज का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
विज्ञापन

सीएमएस डॉ. एसके चौधरी ने बताया कि हीट वेब और डेंगू के मरीजों के लिए अस्पताल में अलग से दस बेड का वार्ड बनाया गया है। अस्पताल में हीट वेब और डेंगू के मरीजों की निगरानी कराई जाएगी। इसके लिए अस्पताल में छह सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया है। कमेटी में सीएमएस के अलावा फिजिशियन डॉ. श्रवण कुमार, विजय प्रकाश, रविकांत शुक्ला, एलटी केएल भारती और चैतन्य जैन को शामिल किया गया है।
विज्ञापन

अस्पताल में हीट वेब या डेंगू का मरीज भर्ती होने पर चिकित्सक तुरंत कमेटी को सूचना देंगे। मरीज का कमेटी की निगरानी में इलाज कराया जाएगा। कमेटी के सदस्य मरीज की नियमित निगरानी करेंगे और शासन को रिपोर्ट उपलब्ध कराएंगे। उन्होंने बताया कि शासन से निर्देश मिले हैं कि हीट स्ट्रोक से मरीज की मौत होने पर कमेटी के निर्णय के आधार पर उसका पोस्टमार्टम कराया जाएगा। हालांकि जिले में अभी तक हिट स्ट्रोक के मरीज नहीं मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed