{"_id":"655a138d83b6e4509404e866","slug":"a-call-to-remove-the-evils-prevalent-in-brahmin-society-baghpat-news-c-28-1-bag1001-7308-2023-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: ब्राह्मण समाज में फैली कुरीतियों को दूर करने का आह्वान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: ब्राह्मण समाज में फैली कुरीतियों को दूर करने का आह्वान
विज्ञापन
-ललियाना गांव में हुई ब्राह्मण समाज की बैठक
फोटो 6
संवाद न्यूज एजेंसी
रटौल। ललियाना गांव में हुई ब्राह्मण समाज की बैठक में समाज में फैली कुरीतियों को दूर करने का आह्वान किया गया। साथ ही समाज के युवाओं को शिक्षित करने पर जोर दिया।
ललियाना गांव में रविवार को ब्राह्मण समाज की बैठक हुई, जिसको संबोधित करते हुए मनोज शर्मा ने कहा कि ब्राह्मण समाज में लगातार कुरीतियां बढ़ रही हैं। उन्होंने कहा कि समाज के उत्थान के लिए एकजुट होने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि समाज के लोग बच्चों को अच्छी शिक्षा और संस्कार दें। उन्होंने निर्धन परिवारों की बेटियों की पढ़ाई और शादी में सहयोग करने की अपील की। साथ ही फिजूलखर्ची से बचने और समाज हित में काम करने का आह्वान किया। इस मौके पर गोविंद पंड़ित को ब्राह्मण समाज का खेकड़ा ब्लॉक अध्यक्ष मनोनीत किया गया। बैठक की अध्यक्षता मनोज और संचालन धनकेश शर्मा ने किया। इस मौके पर नत्थू शर्मा, लीलू शर्मा, गोविंद शर्मा, सागर, धर्मवीर मौजूद रहे।