फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   A 25 bed Ayurvedic hospital will be built in Agarwal Mandi Tattiri.

Baghpat News: अग्रवाल मंडी टटीरी में बनेगा 25 बेड का आयुर्वेदिक अस्पताल

Tue, 30 Jan 2024 03:20 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Tue, 30 Jan 2024 03:20 AM IST
विज्ञापन
A 25 bed Ayurvedic hospital will be built in Agarwal Mandi Tattiri.
अग्रवाल मंडी टटीरी (बागपत)। कस्बा अग्रवाल मंडी टटीरी में आयुर्वेदिक एवं यूनानी विभाग की ओर से 25 बेड के आयुर्वेदिक अस्पताल का निर्माण कराया जाएगा। अस्पताल के निर्माण के लिए विभाग की ओर से प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेज दिया है। अस्पताल का निर्माण होने से कस्बे के अलावा क्षेत्र के कई गांव के लोगों को फायदा मिलेगा।
विज्ञापन

शासन ने जिले में 25 बेड का आयुर्वेदिक अस्पताल का निर्माण कराने का प्रस्ताव मांगा गया था। जिस पर विभाग की ओर से जिले में जमीन की तलाश शुरु कराई गई। विभाग को अस्पताल का निर्माण कराने के लिए अग्रवाल मंडी टटीरी में जमीन मिलने पर अस्पताल के निर्माण का प्रस्ताव तैयार कराया गया था। विभाग की ओर से कस्बे में 25 बेड के अस्पताल का निर्माण कराने का प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेज दिया है।
विज्ञापन

शासन स्तर से अस्पताल का निर्माण कराने की मंजूरी मिलने पर भवन का निर्माण शुरु कराया जाएगा। कस्बे में अस्पताल का निर्माण होने पर क्षेत्र के कई गांव के लोगों को गांव के नजदीक बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- इन गांव के लोगों को मिलेगा फायदा
कस्बा अग्रवाल मंडी टटीरी में अस्पताल का निर्माण होने पर कस्बे के अलावा सूरजपुर मेहनवा, चौहल्दा, गोरीपुर, बसा टीकरी, मीतली, निबाली, बली, मेवला, गाधी, सूजरा सहित कई गांव के लोगों को फायदा मिलेगा।

- वर्जन- जिले में 25 बेड के आयुर्वेदिक अस्पताल का निर्माण कराने का प्रस्ताव मांगा गया था। विभाग की ओर से अग्रवाल मंडी टटीरी में अस्पताल का निर्माण कराने का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। शासन से मंजूरी मिलने पर कस्बे में अस्पताल का निर्माण कराया जाएगा। - डॉ. मोनिका गुप्ता, क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed