{"_id":"6945a2f5ae85cf1ddb02b53b","slug":"a-12th-grade-student-died-after-being-hit-by-a-bike-while-running-baghpat-news-c-28-1-bag1001-143742-2025-12-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: दौड़ लगा रहे 12वीं के छात्र की बाइक की टक्कर से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: दौड़ लगा रहे 12वीं के छात्र की बाइक की टक्कर से मौत
विज्ञापन
सड़क हादसे में मृतक किरठल गांव निवासी पवन की फाइल फोटो। स्रोत:परिजन
संवाद न्यूज एजेंसी
रमाला। टांडा मार्ग पर लूंब गांव की नहर के पास दौड़ लगा रहे 12वीं कक्षा के छात्र पवन (16) निवासी किरठल को बाइक ने टक्कर मार दी। घायल पवन की मेरठ के अस्पताल पहुंचने से पहले ही मौत हो गई।
किरठल गांव निवासी पवन कुमार 12वीं कक्षा का छात्र था, जो बृहस्पतिवार शाम अकेले ही रमाला-टांडा मार्ग पर दौड़ लगाने गए था। लूंब गांव की नहर के पास पहुंचे तो एक बाइक ने टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही विपिन दूर जाकर गिरा।
दूर से घटना देख रहे राहगीरों ने शोर मचाया तो चालक ने बाइक तेज दौड़ा दी। इससे कई राहगीर उसकी चपेट में आने से बचे। हादसे की सूचना पर आए परिवार वाले घायल पवन को बड़ौत के निजी अस्पताल में लेकर पहुंचे, वहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने मेरठ रेफर कर दिया। मेरठ के रास्ते में पवन की मौत हो गई।
विज्ञापन
विपिन तीन भाइयों में छोटा था और उसके पिता कृष्ण, दो बड़े भाई ईंट भट्ठे पर मजदूरी करते हैं। इसमें जांच अधिकारी जितेंद्र सिंह का कहना है कि शिकायत मिलने पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। बाइक सवार का पता लगाने के लिए सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जाएगी।