{"_id":"51-78807","slug":"Baghpat-78807-51","type":"story","status":"publish","title_hn":"बालैनी पुलिस के खिलाफ आक्रोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बालैनी पुलिस के खिलाफ आक्रोश
Baghpat
Updated Tue, 28 Oct 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
बिनौली। बरनावा गांव में मुस्लिम समाज के लोगों की बैठक में बालैनी पुलिस के मवी कलां गांव के मुस्लिम लोगों को गोकशी के झूठे मुकदमे में फंसाने पर आक्रोश जताया और इस संबंध में प्रदेश के मुख्यमंत्री को फैक्स भेजकर निर्दोष लोगों पर दर्ज मुकदमों को वापस कराने और बालैनी पुलिस के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। इस बैठक में महबूब अली ने कहा मवी कलां गांव में मुस्लिमों के दो ही परिवार रहते हैं। वह गांव में हिंदू लोगों के बीच रहकर गोकशी कैसे कर सकते हैं। बालैनी थाने की पुलिस ने साजिश के तहत निर्दोष मुस्लिम लोगों पर गोकशी के प्रयास का झूठा मुकदमा दर्ज किया है। मुस्लिम समुदाय के लोग बालैनी पुलिस की तानाशाही कतई नहीं चलने देंगे। इस मामले को लेकर उन्होंने मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को बालैनी पुलिस की करतूतों की शिकायत कर फैक्स भेजा और निर्दोषों पर थोपे झूठे मुकदमों को वापस कराने और बालैनी पुलिस के खिलाफ कार्रवाई कराने की मांग की। इसमें महबूब अलवी, हाजी सत्तार, रियासत अली, इस्तियाक अहमद, मुरसलीम, शीदा प्रधान, एहसान, यासीन, मतलबू आदि रहे।
विज्ञापन