फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   भारतीय संस्कृति को बढृावा देने में जैन धर्म का योगदान अधिक - आचार्य ज्ञान सागर

भारतीय संस्कृति को बढृावा देने में जैन धर्म का योगदान अधिक - आचार्य ज्ञान सागर

Tue, 28 Oct 2014 05:32 AM IST
Baghpat
Baghpat Updated Tue, 28 Oct 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
खेकड़ा। बड़ा गांव जैन मंदिर में जैन मिलन फाउंडेशन द्वारा आयोजित धार्मिक कार्यक्रम में आचार्य ज्ञान सागर जी महाराज ने कहा भारतीय संस्कृति में जैन धर्म का विशेष योगदान है। कम संख्या होते हुए भी वह परोपकार के कार्य अधिक करते हैं।
विज्ञापन

श्री पार्श्वनाथ अतिशय क्षेत्र बड़ा गांव जैन मंदिर में रविवार की दोपहर एक बजे जैन मिलन फाउंडेशन के तत्वावधान में धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया। इसका शुभारंभ कर फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयचंद जैन ने कहा संत जहां भी पहुंच जाते हैं, वह क्षेत्र तीर्थ बन जाता है। फाउंडेशन का मुख्य उद्देश्य कमजोर वर्ग के लोगों का सहयोग करना, बीमारी से ग्रस्त लोगों कर उपचार कराना, उच्च शिक्षा के लिए गरीब बच्चों की सहायता के साथ ही स्कूल, धर्मशाला, अस्पताल के निर्माण में सहयोग करना है। इसके लिए पूर्ण योगदान दिया जा रहा है।
विज्ञापन

आचार्य श्री ज्ञान सागर महाराज ने कहा भारतीय संस्कृति में जैन धर्म का सराहनीय योगदान है। करुणा, प्रेम, वात्सल्य, क्षमा भारतीय संस्कृति में लीन है। विश्व के 20 विश्वविद्यालयों में जैन धर्म की शिक्षा दी जाती है। लंदन के विश्वविद्यालय में भी जैन धर्म को पढ़ाया जा रहा है। प्रत्येक मनुष्य प्रतिदिन 5 से 10 मिनट धार्मिक कार्य अवश्य करें। दान करने वाले अधिकतर तनाव मुक्त रहते हैं। मंदिर जाने से मनुष्य का आत्म विश्वास बढ़ता है और परिवार में एक साथ खाना, पीना, बैठना, मिलना परिवार की उन्नति का मार्ग प्रशस्त करता है। मनुष्य को एसी का प्रयाग नहीं करना चाहिए। क्योंकि इसके प्रयोग से हड्डियों की बीमारी बढ़ती है। टीवी देखते समय भोजन करने से मनुष्य का मोटाना बढ़ता है। बच्चाें की शांति के लिए जन्मदिन होटल के बजाय अपने घरों में मनाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed