{"_id":"51-78703","slug":"Baghpat-78703-51","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेयजल किल्लत दूर कराने को किया प्रदर्शन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेयजल किल्लत दूर कराने को किया प्रदर्शन
Baghpat
Updated Sun, 26 Oct 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
खेकड़ा। मोहल्ला औरंगाबाद के लोगों ने पेयजल किल्लत दूर कराने की मांग को प्रदर्शन किया। मोहल्ला औरंगाबाद में शिव मंदिर के पास के मकानों में विगत एक माह से भी अधिक समय से टंकी से पेयजल आपूर्ति नहीं हो रही है। इससे लोगों को पेयजल किल्लत से जूझना पड़ रहा है। शनिवार को मोहल्ले के लोगों ने शिव मंदिर के समीप प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा वह कई बार पेयजल संकट के निदान की मांग नगर पंचायत अध्यक्ष नीलम धामा के समक्ष रख चुके हैं, कोई कार्रवाई नहीं हुई। इस कारण उन्हें पानी के लिए तरसना पड़ रहा है। यदि जल्द समस्या का निदान नहीं हुआ तो वह समस्या जनता दिवस में रखेंगे। इसमें राकेश कुमार, संदीप धामा, मास्टर मदन, हरि पांचाल, रविंद्र कुमार, नरेश, मनोज, रोबिन, सुमन, सोनिया, मनीष तंवर, सुरेश देवी, बबीता, मेम कौर, सुमन, रेखा, पुष्पा आदि रहे।
विज्ञापन