{"_id":"51-78667","slug":"Baghpat-78667-51","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षा का स्तर सुधारा जाएगा: राजवीर सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षा का स्तर सुधारा जाएगा: राजवीर सिंह
Baghpat
Updated Sat, 25 Oct 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
बड़ौत। जाट शिक्षा सभा के अध्यक्ष पद के प्रत्याशी राजवीर सिंह बड़ौली ने शुक्रवार को दर्जनों गांव में जनसंपर्क किया और वोट मांगे। शुक्रवार को उन्होंने मवीकलां गांव में राज्यमंत्री डॉ. कुलदीप उज्ज्वल के आवास पर बैठक की। बैठक को संबोधित करते हुए राज्यमंत्री डॉ. कुलदीप उज्ज्वल ने जाट कॉलेज को यूनिवर्सिटी बनाने के लिए अपना पूरा योगदान देने को कहा। इस मौके पर पूर्व विधायक डॉ. महक सिंह ने कहा कि प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव ने कॉलेज को यूनिवर्सिटी बनाने की घोषणा की थी। इस पर राजवीर सिंह बड़ौली ने भी आक्रोश जताया। उन्होंने कहा कि जाट कॉलेज में शिक्षा के स्तर को सुधारने का आह्वान किया। बिनौली, मवीकलां, चिरचिटा, हजूराबाद, कमाला, सिरसलगढ, बिनौली, में जनसंपर्क किया और वोट मांगे। इस अवसर पर उनके साथ बाबा ब्रहम सिंह, चौधरी विजय सिंह, श्योराज, भोपाल सिंह, ब्रहमपाल, गुरूवचन, सुखपाल, ओमवीर, पवन आदि शामिल रहे।
विज्ञापन