फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   दिवाली पर डेढ़ लाख श्रद्धालुओं ने किए गुफा बाबा के दर्शन

दिवाली पर डेढ़ लाख श्रद्धालुओं ने किए गुफा बाबा के दर्शन

Sat, 25 Oct 2014 05:31 AM IST
Baghpat
Baghpat Updated Sat, 25 Oct 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
बागपत। दीपावली पर दो दिन लगने वाले मेले में गुफा बाबा मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही। दो दिनों में करीब डेढ़ लाख लोग पहुंचे। दिवाली के दिन एक लाख की हाजिरी रही जबकि 50 हजार शुक्रवार को पहुंचे।
विज्ञापन

गुफा बाबा के दरबार में सुबह तीन बजे से ही राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली, मेरठ, गाजियाबाद, मुजफ्फरनगर के भक्त आने शुरू हो गए थे। जैसे-जैसे दिन निकलता गया, आसपास क्षेत्र के श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ती चली गई। बाबा के दर्शन करने के लिए भक्तों को पांच-पांच घंटे इंतजार करना पड़ा। देर शाम तक मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। गोवर्धन के पर्व पर भी मंदिर में भक्तों ने आकर प्रसाद चढ़ाया और मन्नत मांगी। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक अब तक करीब डेढ़ लाख रुपये भक्त मंदिर में प्रसाद चढ़ाकर बाबा के दर्शन कर चुके हैं। इसके अलावा बालैनी क्षेत्र में चकबंदी देवता पर भी भक्तोें की भारी भीड़ रही। करीब 70 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने बाबा के दरबार पर पहुंचकर मन्नत मांगी।
विज्ञापन


नौ घंटे रहा रूट डायवर्ट
बागपत। गुफा बाबा मंदिर में उमड़ी भीड़ के चलते सुबह करीब चार बजे ही पुलिस ने रूट डायवर्ट कर दिया था। बागपत की ओर से जाने वाले वाहनों को नैथला के रास्ते निकाला गया और बड़ौत की ओर से आने वाले वाहनों को सरूरपुर और लधवाड़ी मोड़ के रास्ते बागपत निकाला गया। एएसपी विद्या सागर मिश्र का कहना है कि दोपहर करीब एक बजे तक रूट डायवर्ट रहा। इससे यात्रियाें को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेले में कई महिलाओं की चेन उड़ाई
बालैनी। बालैनी में लगने वाले चकबंदी देवता मेले में पहुंची लहचोड़ा गांव की राधा, डालूहेड़ा की मीनू, शहादरा की पूजा ने पुलिस से शिकायत में कहा कि उनके गले से सोने की चेन चुरा ली। पुलिस ने रिपोर्ट नहीं लिखी। इंस्पेक्टर बालैनी थाना विरेंद्र सिंह का कहना है कि सिर्फ एक महिला की चेन टूटने की शिकायत आई थी। उसकी भी आधी चेन वहीं पर पड़ी हुई मिल गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed