{"_id":"51-78660","slug":"Baghpat-78660-51","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक के अपहरण की आशंका, गुमशुदगी दर्ज ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक के अपहरण की आशंका, गुमशुदगी दर्ज
Baghpat
Updated Sat, 25 Oct 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
बड़ौत। लोयन मलकपुर गांव का एक युवक दो दिन पूर्व बड़ौत किसी काम से आया था, लेकिन घर नहीं पहुंचा। लापता युवक के परिजनों ने बड़ौत कोतवाली पर गुमशुदगी दर्ज कराई है। युवक सुनील पुत्र फकीरचंद लोयन मलकपुर गांव का रहने वाला है। वह गांव में ही राजू की चाऊमीन की दुकान पर मजदूरी का काम करता है। 22 अक्तूबर को वह किसी काम से बड़ौत आया था, लेकिन अभी तक घर नहीं लौटा। सुनील के परिजनों ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। इस संबंध में शुक्रवार को सुनील के भाई अनिल ने बड़ौत कोतवाली पर अपहरण की आशंका जताते हुए गुमशुदगी दर्ज कराई है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन