फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   मुआवजे पर नहीं बनी बात

मुआवजे पर नहीं बनी बात

Thu, 23 Oct 2014 05:31 AM IST
Baghpat
Baghpat Updated Thu, 23 Oct 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
बागपत। सड़क का मुआवजा निर्धारित कराने के लिए प्रशासन द्वारा चार गांवों में की गई बैठक बेनतीजा रही। किसानों ने 2007 के रेट की जगह वर्तमान दरों से भुगतान दिए जाने की मांग की। प्रशासन इसकी रिपोर्ट शासन को भेजेगा।
विज्ञापन

बुधवार को अपर जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा, लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता बालेंद्र वार्ष्णेय और विभाग के अन्य अधिकारियों ने सबसे पहले छपरौली में किसानों से वार्ता की। लगभग एक घंटे तक हुई माथापच्ची में कोई नतीजा नहीं निकल सका। किसानों ने 2007 में तय किए गए भूमि के मुआवजे की जगह वर्तमान दरों पर भूमि का मुआवजा दिलाए जाने की मांग की। छपरौली के बाद रठौड़ा फिर सूप और शाम तीन बजे के बाद बिराल में भी किसानों के साथ मुआवजे को लेकर चर्चा की। लेकिन कहीं भी बात नहीं बन पाई। किसानों ने उस समय के रेट से मुआवजा लेने से इंकार कर दिया। अपर जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने बताया कि बिराल से छपरौली तक की सड़क में चारों गांवों के लगभग 670 किसानों की भूमि गई है। 2007 में मुआवजा तय किया गया था और 2010 में मुआवजा दिया गया। लेकिन इनमें से लगभग 400 लोगाें ने ही मुआवजा लिया, शेष किसान वर्तमान दरों पर मुआवजा लेने की मांग पर अड़े रहे। बाद में मामला हाईकोर्ट भी पहुंच गया। उन्होंने बताया कि चारों गांवों की बैठकों के संबंध में रिपोर्ट शासन को भेज दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed