{"_id":"51-78616","slug":"Baghpat-78616-51","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला कांस्टेबल के खाते से भी निकाल चुका है रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला कांस्टेबल के खाते से भी निकाल चुका है रुपये
Baghpat
Updated Thu, 23 Oct 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। कोतवाली पुलिस ने पीएनबी बैंक के एटीएम के पास से एटीएम ठग को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी बीसीए का छात्र है। पुलिस का दावा है कि वह दस लाख रुपये से अधिक एटीएम से निकाल चुका है। दो माह पहले उसने महिला कांस्टेबल के खाते से भी रुपये निकाले थे।
सीओ नरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया गिरफ्तार आरोपी दिल्ली के थाना मौजपुर कीआदर्श कॉलोनी निवासी अंकित है। उसके पास से 72 एटीएम कार्ड बरामद हुए हैं। उन्होंने बताया उसने दो माह पूर्व महिला कांस्टेबल सरिता के खाते से भी रुपये निकालते थे। इसके अलावा उसने आठ वारदातों को बागपत में अंजाम दिया। उसके गैंग में कौन - कौन शामिल हैं। इसका पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। आरोपी अंकित के पिता सुरेंद्र सिंह दूध व्यापारी है। उसका बड़ा भाई यूएसए में कंप्यूटर इंजीनियर है। वह दिल्ली, गाजियाबाद, बागपत में एटीएम से रुपये निकालता है।
विज्ञापन