फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   कृषि विवि की स्थापना कराऊंगा - वीरेंद्र पाल

कृषि विवि की स्थापना कराऊंगा - वीरेंद्र पाल

Thu, 23 Oct 2014 05:32 AM IST
Baghpat
Baghpat Updated Thu, 23 Oct 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
बड़ौत। जाट शिक्षा सभा के अध्यक्ष पद के प्रत्याशी वीरेंद्र पाल सिंह लौहड्डा ने अपने 25 वर्षों के कराए कार्यों से लोगों को अवगत कराया।
विज्ञापन

दिगंबर जैन कॉलेज के पांडुक शिला मैदान में आयोजित सभा में उन्होंने कहा जनता वैदिक कॉलेज को नैक द्वारा मूल्यांकन में उप्र में प्रथम और पूरे देश में तृतीय स्थान मिला है। उन्होंने कहा उनके कार्य काल में जनता वैदिक औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, जनता मॉर्डन स्कूल, जनता वैदिक कोचिंग संस्थान, जाट शिक्षा सभा के विशाल भवन का निर्माण समेत कई संस्थाओं की स्थापना की गई। इसके साथ-साथ उन्होंने किसान की मूर्ति एवं महर्षि स्वामी दयानंद सरस्वती की प्रतिमा की स्थापना कराई। उन्होंने शहीद शाहमल, वीरेंद्र सिंह वर्मा, पृथ्वी सिंह बेधड़क और मुंशी सिंह चेयरमैन द्वार का निर्माण कराय । उन्होंने 25 वर्षों में 18 करोड़ के निर्माण कार्य कराए। अब वे कृषि विश्व विद्यालय की स्थापना, शाहमल चैरिटेबल हॉस्पिटल का निर्माण का काम करेंगे। अध्यक्षता चौधरी राम कृष्ण ठेकेदार ने की। संचालन डॉ. महक सिंह लुहारी ने किया। इसमें सोमपाल, सतवीर सिंह, जयप्रकाश प्रेमदेव, जयवीर, रामछैल, जाहिद, सलीम चौधरी, तरसपाल, सत्यवीर सिंह, श्याम सिंह दरोगा, ओमवीर, ब्रजपाल सिंह, राधेश्याम शर्मा, रण सिंह पंवार, अश्वनी तोमर, सतेंद्र प्रमुख आदि रहे। इसके बाद उन्होंने गांव सूप, कूड़ी, नांगल में जनसंपर्क किया। वहां उनका भव्य स्वागत किया। इस मौके पर पूर्व प्रधान बोबी, भगीरथ, सुरेंद्र सिंह, प्रदीप, कालू राम, सरदार सिंह, कृष्णपाल, अर्जुन, रामनाथ, यशवीर, हरेंद्र, रघुवीर आदि साथ रहे। वहीं योगेंद्र सिंह सोलंकी ने पुसार, बड़ौत, रंछाड़, मवी कलां में पूर्व विधायक रतन पाल और सत्यवीर एलम ने भी जनसंपर्क किया।

घर-घर जाकर वोट मांगे
बड़ौत। जाट शिक्षा सभा के अध्यक्ष पद के प्रत्याशी राजवीर सिंह बड़ौली ने बामनौली, रंछाड़, सिरसली, जिवाना गांव में घर-घर जाकर वोट मांगे। सभी गांवों में परिवर्तन की लहर देखने को मिली। सिरसली गांव में बलजीत सिंह आर्य, डॉ. कृपाल सिंह, महक सिंह, आनंद, जिला पंचायत अध्यक्ष योगेश धामा, महावीर सिंह, जयपाल सिंह, हरपाल सिंह, विक्रम सिंह आर्य, डॉ. सुनील, सुरेंद्र, युनूस, सुरेश मलिक, उपेंद्र प्रधान, विवेक प्रधान, भगवानपुर में जयवीर सोलंकी, विजय राठी आदि ने जनसंपर्क किया। इस मौके पर राजवीर सिंह ने कहा विगत 15 साल से बंधक बनी रखी चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा का अनावरण कराया जाएगा।
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed