{"_id":"51-78465","slug":"Baghpat-78465-51","type":"story","status":"publish","title_hn":"दीवाली तक बिजली से रात होगी रौशन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दीवाली तक बिजली से रात होगी रौशन
Baghpat
Updated Mon, 20 Oct 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
बागपत। दीवाली पर इस बार रात में भरपूर बिजली मिलने की उम्मीद की जा सकती है। अगर कोई लोकल फाल्ट या इमरजेंसी रोस्टिंग नहीं हुई तो शाम को छह से सुबह छह बजे तक नॉन स्टॉप बिजली सप्लाई होगी। इसके लिए पॉवर कारपोरेशन के लखनऊ कंट्रोल ने मौखिक आदेश दिए हैं। इसके अलावा स्थानीय स्तर पर व्यवस्था की जा रही है कि फाल्ट होते ही तुरंत ठीक करा दिया जाए।
पिछले सालों का इतिहास देखें तो दीवाली पर बिजली दगा देती रही है। कई बार तो लक्ष्मी जी के पूजन के समय ही बिजली का कट लगा। इसे ध्यान में रखकर इस बार प्रदेश सरकार ने ही अतिरिक्त बिजली की व्यवस्था की है। जिला स्तरीय अधिकारी नॉन स्टॉप बिजली की डिमांड कर रहे हैं। बागपत से रात में निर्बाध आपूर्ति के लिए खत भेजा गया था। इस पर लखनऊ कंट्रोल ने मौखिक सहमति दे दी है। एक दो दिन में लिखित आदेश आने की उम्मीद है। शाम को छह से सुबह छह बजे तक की सप्लाई शुरू भी हो गई है। हालांकि डिमांड खास तौर से धनतेरस से भैया दूज तक के लिए की गई थी। अधीक्षण अभियंता पीके गोयल का कहना है कि रात को नॉन स्टॉप बिजली के अलावा यह भी व्यवस्था की गई है कि कहीं भी फाल्ट होते ही तुरंत ठीक कराया जाएगा। इसके लिए कर्मचारियों की क्षेत्रवार अलग अलग टीमें बनाकर ड्यूटी लगाई जा रही है।
दिन में बढ़ सकती है कटौती
फिलहाल शेड्यूल यह है कि सुबह साढ़े छह से साढ़े नौ बजे तक रोस्टिंग होती है। इसके बाद 11 से दो बजे तक कट लगता है। शाम को चार से छह बजे की कटौती है। रात को 10 से 12 का कट लग रहा था। यह खत्म हो जाएगा। इसकी जगह दिन में दो घंटे का कट बढ़ सकता है। पावर कारपोरेशन नया शेड्यूल जारी करेगा।