{"_id":"51-78416","slug":"Baghpat-78416-51","type":"story","status":"publish","title_hn":"बामनौली के ग्रामीणों ने बड़ौत-बुढ़ाना मार्ग पर लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बामनौली के ग्रामीणों ने बड़ौत-बुढ़ाना मार्ग पर लगाया जाम
Baghpat
Updated Mon, 20 Oct 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
दोघट/बिनौली। रंछाड़ गांव में शुक्रवार की रात में बामनौली के रामफल की पीट-पीटकर हत्या करने के मामले में मामूली धाराओं में रिपोर्ट दर्ज करने के विरोध में बामनौली गांव के लोगों में आक्रोश उत्पन्न हो गया और उन्होंने बड़ौत-बुढ़ाना मार्ग दो घंटे तक अवरुद्ध रखा। सीओ ने पहुंचकर ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि हत्या की धाराआें में मामला दर्ज कराया जाएगा और कड़ी कार्रवाई की जाएगी। तब ग्रामीण शांत पड़े।
शुक्रवार की रात में रंछाड़ गांव में सत्यपाल फौजी के यहां रामफल पुत्र तिलक राम निवासी बामनौली आया हुआ था। शराब पीने के बाद इनमें कुछ विवाद हुआ और उसकी पीट-पीटकर हत्या कर दी। रात में ही पुलिस गांव पहुंची और शव को कब्जे में लिया था। इस मामले में रात में ही मृतक के बेटे संदीप ने सत्यपाल, उसकी पत्नी मुनेश और पिता बारू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई, लेकिन पुलिस ने इसे हत्याओं की धाराओं में दर्ज न कर 304 धारा में दर्ज कर सत्यपाल को हिरासत में लिया।
शनिवार की सुबह मामूली धाराओं में रामफल की हत्या को दर्ज करने को लेकर बामनौली के ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त हो गया और उन्हाेंने बामनौली गेट पर बड़ौत-बुढ़ाना मार्ग अवरुद्ध कर दिया और मांग की कि यह मामला हत्याओं की धाराओं में दर्ज कर कार्रवाई की जाए। दो घंटे तक मार्ग अवरुद्ध रहने से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई। दो घंटे बाद सीओ सीपी सिंह मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों ने उनसे मांग की कि इस मामले को हत्याओं की धाराओं में दर्ज कर पकड़े आरोपी से सख्त पूछताछ की जाए और अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया जाए। सीओ ने आश्वासन दिया इस मामले को हत्या की धारा में दर्ज कराया जाएगा और सख्त कार्रवाई होगी। तब ग्रामीणों ने जाम खोला। इनमें अरविंद, हरनरेश, नीरज, सत्यवीर, नरेश, भगवत, महक सिंह, रामपाल आदि रहे।