फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   कलश सजाओ में कक्षा नौ की छात्राएं प्रथम

कलश सजाओ में कक्षा नौ की छात्राएं प्रथम

Mon, 20 Oct 2014 05:32 AM IST
Baghpat
Baghpat Updated Mon, 20 Oct 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
बिनौली। आर्य विद्यालय इंटर कॉलेज तेडा में शुक्रवार को दीपावली के उपलक्ष्य में रंगोली और कलश सजाओ प्रतियोगिता हुई। इसमें रंगोली में कक्षा 12 की छात्राओं और कलश सजाओ में कक्षा नौ की छात्राओं ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

रंगोली प्रतियोगिता में कक्षा 11 और 12, कलश सजाओ प्रतियोगिता में कक्षा 9 और 10, पेंटिंग प्रतियोगिता में कक्षा 6,7 और 8 की छात्राओं ने भाग लिया। छात्राओं ने रंग-बिरंगे फूल पत्तियों से मनमोहक रंगोली और सुनहरी रंगाें से कलश को सजाकर प्रतिभा का प्रदर्शन किया। पेंटिंग प्रतियोगिता में छात्राओं ने पर्यावरण बचाओ पर पेंटिंग बनाई। इस अवसर पर बच्चों ने कॉलेज में साफ-सफाई की। निर्णायक मंडल में प्रधानाचार्य डीपी सिंह, नरेश पाल, रामेश्वर, विनोद कुमार आर्य, चमन लाल, अजय कुमार, बीएल मौर्य, अनीता आदि ने सुंदर रंगोली बनाने वाली कक्षा 12 वी की छात्रा नईमा, कोमल, हिमानी, निधि, प्रियंका, भावना और अपूर्वा , कलश सजाने में कक्षा 9वीं की छात्रा प्रियंका, फिरदोस, परीक्षा, अंशु, सुनीता और दीपा, पेंटिंग में कक्षा आठ की शिवानी, नेहा और प्रिया को प्रथम स्थान दिया। इसके संयोजक बीएल मौर्य, विनोद, सोनू, अरविंद, धर्मेंद्र, अमित, सुधीर, सुशील, मुकेश, विपिन, पदम आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed