{"_id":"51-78404","slug":"Baghpat-78404-51","type":"story","status":"publish","title_hn":"टटीरी अस्पताल बंद कर सीएचसी बिनौली पहुंचा स्टाफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टटीरी अस्पताल बंद कर सीएचसी बिनौली पहुंचा स्टाफ
Baghpat
Updated Mon, 20 Oct 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दोघट। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, टीकरी के प्रभारी चिकित्सक को जान से मारने की धमकी देने के मामला तूल पकड़ा जा रहा है। इसको लेकर शनिवार को अस्पताल का पूरा स्टाफ सीएचसी बिनौली पहुंची और अस्पताल में कार्य करने से इंकार कर दिया। इसके बाद सीएचसी प्रभारी ने पीएचसी प्रभारी को वहां से हटाकर अपने यहां अटैच कर लिया है। शनिवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, टीकरी के प्रभारी चिकित्सक डॉ. आलोक रंजन, वार्ड ब्वाय राजेंद्र सिंह, फार्मेसिस्ट रहीसूद्दीन अस्पताल बंद कर सीएचसी बिनौली पहुंचे और सीएचसी प्रभारी अशोक बंसल से मिलकर ऐसी स्थिति में टीकरी अस्पताल में काम करने से इंकार कर दिया। इसके बाद सीएचसी प्रभारी ने डॉ. आलोक रंजन को अपने यहां अटैच कर लिया और उनके स्थान पर अस्थाई रूप से डॉ. महक सिंह को टीकरी पीएचसी भेजा है। इस मामले को लेकर सोमवार को चिकित्सक आलोक रंजन और वार्ड ब्वाय राजेंद्र सिंह सीएमओ से मिलेंगे। इस संबंध में दोघट थानाध्यक्ष ने बताया चिकित्सक को पूरी सुरक्षा दी जा रही है और आरोपी युवकों को पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं।
उल्लेखनीय है कि शुक्रवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र टीकरी के प्रभारी चिकित्सक डॉ. आलोक रंजन को तीन-चार युवक ने अस्पताल पहुंचे अभद्र व्यवहार कर जान से मारने की धमकी दी थी। इससे वे भयभीत हो गए थे। उन्होंने ऐसी स्थिति में टीकरी में काम करने से भी इंकार कर दिया है। इस संबंध में उन्हाेंने थाने में तीन-चार युवकों के खिलाफ तहरीर दी।