फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   राहुल खट्टा ने वसूली भट्ठा मालिकों से रंगदारी

राहुल खट्टा ने वसूली भट्ठा मालिकों से रंगदारी

Mon, 20 Oct 2014 05:31 AM IST
Baghpat
Baghpat Updated Mon, 20 Oct 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
बागपत। मोस्ट वांटेड अपराधी राहुल खट्टा की तलाश में लगीं पुलिस की पांच टीमें उसे तो नहीं पकड़ पाई, लेकिन उसके तीन साथी हाथ लग गए हैं। उन्होंने पूछताछ में दो बड़े खुलासे किए हैं। पहला राहुल खट्टा ने दो भट्ठा मालिकों से सात-सात लाख की रंगदारी वसूल की है। इनमें से एक भट्ठे के मुनीम वीरपाल को दो गोली मारी थी। दूसरा खुलासा यह हुआ भट्ठा मालिक प्रवीण मित्तल की रिहाई फिरौती में मोटी रकम लेकर की। पुलिस ने बदमाशों के पास से जंग लगी एक पुरानी पिस्टल और दो तमंचे बरामद किए हैं।
विज्ञापन

तीनों बदमाश खट्टा प्रहलादपुर गांव के हैं। इनके नाम हैं संदीप उर्फ बिट्टू, संजय लुहार और पृथ्वी। उन्होंने बताया दो अक्तूबर को भट्ठा मुनीम वीरपाल को गोली मारने के बाद चार भट्ठों पर फायर किए थे। इनमें महालक्ष्मी ब्रिक फील्ड एमबीएफ नाम के दो भट्ठे, एनबीएफ और एसआरएफ शामिल थे। वीरपाल महालक्ष्मी ब्रिक फील्ड का मुनीम है।
विज्ञापन

राहुल खट्टा गोली मारने में खुद शामिल रहा था। उसने सभी भट्ठों से दस- दस लाख की रंगदारी मांगी थी। संदीप उर्फ बिट्टू ने बताया वह खट्टा प्रहलादपुर के दो भट्ठों के मालिकों से सात- सात लाख रुपये वसूलकर लाया। हालांकि पुलिस ने जब भट्ठा मालिकों से पूछा तो उन्होंने रंगदारी देने से इंकार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बारे में एसपी जितेंद्र शाही ने बताया बिट्टू ने पूछताछ में बताया दो भट्ठा मालिकों ने उसे रंगदारी दी है। उसने पैसा राहुल को दे दिया। इसके अलावा वह राहुल के साथ आठ अगस्त को भट्ठा मालिक प्रवीन मित्तल के अपहरण में भी शामिल रहा था। उसे राहुल ने एक लाख रुपये दिए थे।
नौ बदमाशों में बंटी फिरौती की रकम
बागपत। राहुल खट्टा गैंग के गिरफ्तार बदमाश संदीप उर्फ बिट्टू ने बताया फिरौती की रकम नौ बदमाशों में बांटी। उसके हिस्से में एक लाख रुपये आए। पुलिस सूत्रों ने बताया उसने कहा भट्ठा मालिक प्रवीन मित्तल से फिरौती पांच करोड़ मांगी थी 4.5 करोड़ मिलने पर अपहरण के 19 दिन बाद प्रवीण को छोड़ा । हालांकि एसपी जितेंद्र शाही ने इससे इंकार किया। कप्तान के अनुसार बिट्टू ने सिर्फ यही बताया उसके हिस्से में एक लाख रुपये आए। प्रवीन मित्तल के भतीजे नीरज ने फोन पर बताया फिरौती में कोई रकम नहीं दी। बदमाशों ने उनके चाचा को यह कहकर छोड़ा था हिसाब - किताब बाद में देख लेंगे। उधर, बिट्टू ने बताया प्रवीन मित्तल को पहले किशनपुर बराल में रखा था। इसके बाद मेरठ ले गए थे। उसने यह नहीं बताया मेरठ में किस जगह में रखा था। किशनपुर बराल में राहुल की बुआ के घर में रखा था।


खट्टा में ही बन रहे थे हथियार
बागपत। राहुल खट्टा अपने गांव के युवाओं को अपराध की राह में धकेल रहा है। उसके गैंग में अभी तक 20 से ज्यादा बदमाश गांव खट्टा प्रहलादपुर के पकड़े जा चुके हैं। उसके तीन साथियों के पकड़े जाने पर खुलासा हुआ है कि वह अपने गिरोह के लिए तमंचे और पिस्टल भी अपने ही गांव में बनवा रहा था। गिरफ्तार संजय लुहार हथियार बनाता है। पुलिस ने बताया उसके पास से ही जंग लगी पिस्टल मिली है। इसे राहुल ने ठीक करने को दिया था। दो बदमाशों के पास जो तमंचे मिले हैं, वह भी उसने ही बनाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed