फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   यमुना नदी पर पुल बनने से होगा क्षेत्र का विकास

यमुना नदी पर पुल बनने से होगा क्षेत्र का विकास

Mon, 20 Oct 2014 05:31 AM IST
Baghpat
Baghpat Updated Mon, 20 Oct 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
छपरौली। क्षेत्रीय लोगों ने कहा क्षेत्र में कूड़ी नांगल खादर क्षेत्र में यमुना नदी पर प्रस्तावित पुल बनने से लोगों का हरियाणा जाना आसान होगा और क्षेत्र का विकास तेजी से होगा। उन्होंने प्रशासन और शासन से हरियाणा को यूपी से जोड़ने वाले यमुना नदी पर प्रस्तावित पुल को शीघ्र बनवाने की मांग की।
विज्ञापन

कसबा छपरौली के चेयरमैन संजीव खोखर ने बताया क्षेत्र में यमुना नदी पर पुल बनने से क्षेत्रवासियों क ो हरियाणा आने जाने में आसानी होगी। इसके बनने से क्षेत्रवासियों को शिक्षा और व्यवसाय में आगे बढ़ने का भी अवसर मिलेगा। इससे क्षेत्र का विकास होगा। तिलवाड़ा गांव की प्रधान के पति धूम सिंह ने बताया दिल्ली या हरियाणा जाने के लिए क्षेत्रवासियों को काफी दूरी का चक्कर लगाना पड़ता है। क्षेत्र में यमुना नदी पर पुल बनने से समस्या से छुटकारा मिलेगा। हलालपुर गांव के प्रधान देवेंद्र सिंह के अनुसार 1998 से क्षेत्रवासी यमुना नदी पर पुल बनने का इंतजार कर रहे हैं। अब तक पुल निर्माण का स्थान और कागजी कार्रवाई पूर्ण हो चुकी है, अब इस पर कार्य शुरू कराना चाहिए।
विज्ञापन

ककौर गांव के प्रधान पुष्पेंद्र कुमार ने बताया काफी दिनों से नदी पर पुल बनने की प्रक्रिया चल रही है, यदि क्षेत्र में नदी पर पुल बना तो क्षेत्र की तस्वीर बदलेगी। अब बिना विलंब के इसे पूरा कराया जाना चाहिए। लूंब गांव के प्रधान सुभाष चौहान ने बताया क्षेत्रीय लोगों को पारिवारिक कार्य से हरियाणा जाना होता है। पुल बनने से लोगों की परेशानी दूर होगी। इनके अतिरिक्त यूपी के किसान देशपाल, हरबीर, महावीर, यशपाल, वीरेंद्र, राजेंद्र, रघुवीर, पीतम सिंह, हरियाणा के गांव बिलासपुर के ईश्वर सिंह, हवा सिंह, जोरा सिंह, सूरजवीर सिंह, जयबीर सिंह, सत्यवान, पूर्व सरपंच बिजेंद्र सिंह, देवेंद्र आदि ने भी जिला प्रशासन और शासन से क्षेत्र में यमुना नदी पर पुल निर्माण कार्य अविलंब शुरू कराने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed