{"_id":"51-78258","slug":"Baghpat-78258-51","type":"story","status":"publish","title_hn":"पटाखे बेचने के लिए लेना होगा लाइसेंस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पटाखे बेचने के लिए लेना होगा लाइसेंस
Baghpat
Updated Mon, 20 Oct 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
खेकड़ा। दीपावली पर थाना पुलिस ने नगर के बाजारों में पटाखों की बिक्री पर पूरी तरह रोक लगा दुकानदारों को जैन इंटर कॉलेज के मैदान में दुकानें लगाने की स्वीकृति दी है। पूर्व में कई बार बिजली की लाइनाें में स्पार्किंग आदि के कारण पटाखों की दुकानों में आग लग भारी नुकसान हो चुका है। थानाध्यक्ष भोजराज पुंडीर के मुताबिक दीपावली पर नगर के बाजाराें में किसी भी कीमत पर पटाखाें की दुकानें नहीं लगने दी जाएंगी। बाजारों में पटाखाें की दुकानें लगाने पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया है। पटाखों की दुकान लगाने के लिये जैन इंटर कॉलेज का मैदान निश्चित किया गया है। वह उपजिलाधिकारी खेकड़ा नरेंद्र सिंह के कार्यालय से पटाखे की दुकान लगाने का लाइसेंस स्वीकृत करा सकता है। बिना लाइसेंस पटाखे नहीं बेचे जा सकेंगे।
विज्ञापन