{"_id":"51-78202","slug":"Baghpat-78202-51","type":"story","status":"publish","title_hn":"मजदूर का बेटा बना लेफ्टिनेंट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मजदूर का बेटा बना लेफ्टिनेंट
Baghpat
Updated Mon, 20 Oct 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
खेकडा। मजदूर के बेटे ने लेफ्टिनेंट बनकर परिवार का नाम रौशन किया है। नगर के होली चाइल्ड एकेडमी सीनियर सेकेंडरी के छात्र मजदूर धर्मेंद्र के बेटे अविनाश ने एनडीए की परीक्षा उत्तीर्ण की है। घर खुशी से सराबोर है।
नगर के मोहल्ला विजयनगर निवासी धर्मेंद्र सिंह धीरयान मजदूरी कर परिवार के भरण पोषण के साथ ही बच्चाें की पढ़ाई के प्रति काफी सजग रहा। उसकी मेहनत और अपने बडे़ बेटे अविनाश को दिए संस्कार आखिरकार रंग लाए। छात्र अविनाश ने हाल ही में एनडीए की अंतिम एसएसबी साक्षात्कार की परीक्षा बंगलौैर में उत्तीर्ण की। जहां अविनाश ने पांच दिन के साक्षात्कार में सफलता हासिल की। प्रथम बैच में छह छात्रों को साक्षात्कार के लिये रखा गया। जिसमें अविनाश ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। अब जल्द ही वह ट्रेनिंग के लिए पूना रवाना होगा। अविनाश ने होली चाइल्ड एकेडमी से पढ़ाई की है। अविनाश के पिता धर्मेंद्र सिंह और मां प्रेमवती देवी बेटे की सफलता पर काफी खुश हैं। होली चाइल्ड एकेडमी की प्रधानाचार्य डॉ. उषा किरण, प्रबंधक ब्रजपाल सिंह और शिक्षकाें ने अविनाश को बधाई दी। अविनाश ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता और शिक्षकों को दिया है।
विज्ञापन