फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   ब्याज और पेनल्टी के साथ होगा गन्ना भुगतान

ब्याज और पेनल्टी के साथ होगा गन्ना भुगतान

Mon, 20 Oct 2014 05:31 AM IST
Baghpat
Baghpat Updated Mon, 20 Oct 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
खेकड़ा। लखनऊ में हुई गन्ना अधिकारियाें, मिल मालिकों और किसान प्रतिनिधियों की बैठक में गन्ने के बकाये का भुगतान देरी से करने पर मिल मालिकों को 15 प्रतिशत ब्याज की अदायगी के साथ ही पेनल्टी भी लगाने का निर्णय हुआ है।
विज्ञापन

बागपत गन्ना समिति के चेयरमैन चौधरी कृष्णपाल सिंह ने लखनऊ से फोन पर जानकारी दी कि बुधवार को बैठक में यूपी शुगर मिल एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने बैठक में गन्ने के बकाये मे देरी करने वाली मिलाें को ब्याज में छूट दिए जाने की मांग रखी। जिसके पीछे उनका तर्क था कि गन्ना मूल्य अधिक होने के कारण वह अभी तक भुगतान नही कर पा रहे हैं। मिल मालिकाें के यह कहने पर बैठक में किसान प्रतिनिधियाें ने जमकर हंगामा किया। किसान आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं। लागत के हिसाब से उसे मूल्य भी नहीं मिल पा रहा है। आर्थिक तंगी के कारण बागपत के जौनमाना व टीकरी तथा बिजनौर में किसान आत्महत्या कर चुके हैं। उन्होंने बताया कि बागपत की सहकारी चीनी मिले रमाला और बागपत और प्राइवेट मिल दौराला किसानों को उनके गन्ने का शत प्रतिशत भुगतान कर चुकी हैं। इसके विपरीत मोदीनगर 16 और मलकपुर मिल मात्र 23 प्रतिशत बकाये का भुगतान ही कर पाई है। यदि भुगतान समय पर नहीं करने वाली चीनी मिलों को ब्याज में छूट दी गई तो शत प्रतिशत भुगतान करने वाली मिलें भी आगे समय पर भुगतान नहीं करेंगी। किसान प्रतिनिधियाें द्वारा किसानों का पक्ष जोरदार ढंग से रखने पर मिल मालिकों को झुकना पडा। अंत में निर्णय लिया गया कि चीनी मिलें बकाये का 15 प्रतिशत के ब्याज के साथ करेंगी। साथ ही पेनल्टी भी लगेगी। बैठक में प्रदेश के गन्ना आयुक्त सुभाष चंद शर्मा, अपर गन्ना आयुक्त लोकेश कुमार, संयुक्त गन्ना आयुक्त वीके शुक्ला, एमडी गन्ना संघ सुल्तान अहमद के अलावा मेरठ, बागपत, बरेली, लखनऊ, गोरखपुर गन्ना समिति के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed