{"_id":"51-78200","slug":"Baghpat-78200-51","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीसीओ और मिल मालिक के खिलाफ नहीं हुई कार्रवाई ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीसीओ और मिल मालिक के खिलाफ नहीं हुई कार्रवाई
Baghpat
Updated Mon, 20 Oct 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
बड़ौत। ढिकाना गांव में आर्थिक तंगी के चलते गन्ना किसान राहुल द्वारा आत्महत्या करने के बाद दर्ज मुकदमे में नामजद किसी भी अधिकारी के खिलाफ न तो कार्रवाई और न ही आर्थिक सहायता दिलाई। इसको लेकर गांव में दीवाली नहीं मनाने का निर्णय लिया और आगामी सोमवार को पंचायत कर आगामी आंदोलन की रणनीति बनाने का निर्णय लिया।
गांव में आर्य समाज मंदिर में टीका दादा की अध्यक्षता और यशवीर सिंह के संचालन में हुई पंचायत में किसान राहुल की आत्महत्या के बाद डीसीओ, मिल मालिक और मिल प्रबंधक के खिलाफ दर्ज एफआईआर के बाद आज तक कोई कार्रवाई नहीं होने पर किसानों ने आक्रोश व्यक्त किया। वक्ताओं ने कहा बागपत के सांसद ने किसान राहुल के परिवार के एक सदस्य को नौकरी दिलाने और एसडीएम ने आर्थिक सहायता दिलाने का आश्वासन दिया था, लेकिन उनके परिजनों को कुछ भी नहीं दिलाया। वक्ताआें ने कहा आत्महत्या करने वाले किसान के परिजनों को डीसीओ द्वारा गन्ने का भुगतान देने का प्रयास किया, लेकिन उन्होंने लेने से इंकार कर दिया। इसमें निर्णय लिया सोमवार को इस संबंध में पुन: पंचायत होगी और मांग पूरी न होने पर पूरे गांव में दीवाली नहीं मनाने का भी निर्णय लिया। इसमें पूर्व विधायक महक सिंह, देश खाप के चौधरी सुरेंद्र सिंह, श्याम सिंह दरोगा, बिजरौल थांबा के चौधरी यशपाल सिंह, रवींद्र चेयरमैन, इकबाल, सुखपाल, दयानंद, बाबू राम, सतेंद्र, योगेंद्र, रामबीर आदि रहे।