{"_id":"51-78199","slug":"Baghpat-78199-51","type":"story","status":"publish","title_hn":"जाट शिक्षा सभा के लिए प्रचार किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जाट शिक्षा सभा के लिए प्रचार किया
Baghpat
Updated Mon, 20 Oct 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
बड़ौत। जाट शिक्षा सभा के होने वाले प्रबंध समिति के चुनाव में अध्यक्ष पद के प्रत्याशी वीरेंद्र पाल लोहड्डा ने बावली गांव में तूफानी दौरा कर जनसंपर्क किया और लोगों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इस अवसर पर सत्यवीर, रामपाल, ब्रहमपाल, प्रताप ठेकेदार, सौराज, सीताराम, प्रताप, अंकित वीर आदि उपस्थित रहे। उधर, प्रत्याशी राजवीर बडौली ने जिला पंचायत सदस्य संजीव, उपेंद्र, अरुण तोमर बोबी, गोल्डी व अन्य आजीवन सदस्यों के साथ बावली गांव में वोट मांगे। उनका भव्य स्वागत किया गया। चौगामा क्षेत्र में उपेंद्र, पप्पू पहलवान, छपरौली क्षेत्र में जयपाल सिंह के नेतृत्व में व अन्य स्थान पर छतर सिंह, रमेश, राजवीर सिह, सुभाष आदि ने वोट मांगे।
विज्ञापन