{"_id":"51-78101","slug":"Baghpat-78101-51","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंगनबाड़ी को बालिका गैंग ने बनाया शिकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंगनबाड़ी को बालिका गैंग ने बनाया शिकार
Baghpat
Updated Wed, 15 Oct 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
बागपत। शहर में एक के बाद एक बच्चा गैंग सामने आ रहे हैं। पहले मिर्गी का दौरा पड़ने का नाटक करने वाले बालकों का गिरोह की हरकत पकड़ी थी। अब बालिकाओं का पॉकेटमार गिरोह पकड़ा गया है। इस गैंग की दो बालिकाओं ने आंगनबाड़ी राकेश देवी का बैग काटकर उसमें से छह हजार रुपये निकाले। दोनों को भागते पकड़ लिया। पुलिस पूछताछ में पता चला कि इनकी मां भी पॉकेट मारती है। गैंग के सदस्य मध्य प्रदेश के हैं। गैंग के सदस्य वर्तमान समय में मेरठ कैंट रेलवे स्टेशन के पास ठहरे हुए हैं।
गांव निबाली की आंगनबाड़ी राकेश देवी सोमवार को सुबह के समय बागपत स्थित एसबीआई शाखा से रुपये निकालने के बाद शौकत मार्किट में जूस की दुकान के पास खड़ी थी। तभी उसके पास दो बालिका पहुंचीं। उन्होंने उनके बैग में ब्लैड मारकर पर्स निकाला और रुपये निकालकर पर्स वहीं फेंक दिया। दोनों बालिका भागने लगी तो शक होने पर राकेश ने शोर मचा कर एक को पकड़ लिया। शोर सुनकर जूस की दुकान के पास खड़े लोगों ने दूसरी बालिका को दबोचा। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों को हिरासत में लेकर थाना ले गई। पूछताछ में उन्होंने पुलिस को बताया वे मध्य प्रदेश के राजगढ़ के जाट खेड़ी गांव की रहने वाली हैं। वे परिवार के साथ पांच-छह दिन से मेरठ कैंट रेलवे स्टेशन के पास रहती है। कोतवाली प्रभारी के.एम दोहरे ने कहा दोनाें बालिकाओं से पूछताछ की जा रही है। पकड़ी गई बालिकाओं ने और भी कई लोगों के भी पर्स उड़ाए हैं।
हिरासत से भागा था बच्चा चोर
बागपत। दो सप्ताह पूर्व शहर के होली चौक पर मिर्गी के दौरे का नाटक कर एक बच्चा मोबाइल शोरूम के मालिक का बैग उड़ाकर ले गए था। उसके साथी भाग गए थे, जबकि नाटक करने वाले बच्चे को लोगों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा था। वह पुलिस अभिरक्षा से मेरठ मेें भाग गया था।
विज्ञापन
गिरोह बड़ौत में भी सक्रिय
बागपत। बच्चों का ऐसा ही गिरोह बड़ौत में भी सक्रिय है। ये बच्चे बैंक से आते किसी शख्स के हाथ में बैग देखकर उसके कपड़ों पर गंदगी लगा देते हैं। वह जैसे ही उसे साफ करने के लिए कहीं रुकता है, उसका बैग उड़ा देते हैं। ऐसी कई वारदातें हो चुकी हैं।