{"_id":"51-77484","slug":"Baghpat-77484-51","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान की सात बीघा गन्ने की फसल जली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान की सात बीघा गन्ने की फसल जली
Baghpat
Updated Sun, 05 Oct 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दोघट। टीकरी कस्बे में हाईटेंशन विद्युत लाइन का तार टूटकर गिरने से सात बीघा ईंख की फसल जल गई और आग बुझाते समय कई किसानों को बिजली का करंट भी लगा। इसको लेकर किसानों ने बिजलीघर पहुंचकर जमकर हंगामा किया।
वीरपाल पुत्र जगदीश के खेत के ऊपर से हाईटेंशन विद्युत लाइन गुजर रही है। लाइन के तार जर्जर हालत में है। मंगलवार को विद्युत लाइन का तार टूटकर गिरने से उठी चिंगारी से किसान की सात बीघा ईंख की फसल जल गई। किसानों ने कई घंटे तक मशक्कत कर आग पर काबू पाया। आग बुझाते समय कई किसानों को बिजली का करंट भी लग गया। कुछ दिन पहले भी वीरपाल की विद्युत तार टूटकर गिरने से तीन बीघा ईंख की फसल जल गई थी। इससे गुस्साए किसान टीकरी बिजलीघर पर पहुंचे और जमकर हंगामा किया। हंगामे को बढ़ता देख विद्युत कर्मचारी बिजलीघर पर ताला लगाकर फरार हो गए। हंगामा करने वालों में बिजेंद्र, सतेंद्र, महक सिंह, योगेंद्र, ब्रहमपाल आदि रहे।