{"_id":"51-74987","slug":"Baghpat-74987-51","type":"story","status":"publish","title_hn":"गौ तस्करों ने ट्रक से दरोगा- सिपाही को कुचलने की कोशिश की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गौ तस्करों ने ट्रक से दरोगा- सिपाही को कुचलने की कोशिश की
Baghpat
Updated Mon, 04 Aug 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमीनगर सराय। रविवार को शाम के समय गौसपुर गांव में गौ तस्करों ने दुस्साहस की हदें पार करते हुए दरोगा निरंजन सिरोही और सिपाही कपिल को मिनी ट्रक से कुचलने की कोशिश की। यदि दरोगा ऐन वक्त पर सड़क किनारे के खेत में नहीं कूदते तो उनकी जान बचनी मुश्किल थी। इसके बाद पुलिस ने मौके से दो तस्कर दबोचे, जबकि एक भागने में कामयाब रहा। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ गौवध अधिनियम और पुलिस टीम पर जानलेवा हमला का केस दर्ज किया है। पता चला है आरोपी गायों को गौकशी के लिए मुजफ्फरनगर ले जा रहे थे।
पुुलिस के मुताबिक रविवार को शाम करीब सात बजे सूचना मिली की कि गौसपुर गांव में गायों को मिनी ट्रक में लादकर ले जाया जा रहा है। इस पर पुलिस की एक टीम सिंघावली अहीर थाना से गौसपुर भेजी। इसमें शामिल दरोगा विजेंद्र सिंह रावत ने बताया वे जब वहां पहुंचे तो गायों को ट्रक में लादा जा रहा था। उन्होंने जैसे ही पूछताछ शुरू की तो गौ तस्करों ने भागना शुरू कर दिया। एक ट्रक में जा चढ़ा। दो ने दरोगा निरंजन सिरोही और सिपाही कपिल को धक्का दिया। दोनों जमीन पर गिरे। वे दोनों कुछ समझ पाते। इससे पहले ट्रक में चढ़े तस्कर ने ट्रक चला दिया। सिपाही सड़क के किनारे की तरफ था। उसने दरोगा को कुचलने का प्रयास किया। निरंजन सिरोही बड़ी फुर्ती से सड़क से उठकर पास के खेत में कूद गए। उनका हाथ टूट गया। इसके बाद पुलिस टीम ने घेराबंदी कर दो गौतस्करों को दबोचा। इनमें गौसपुर का रिजवान और मुजफ्फरनगर का शहजाद। इनका तीसरा साथी मुजफ्फरनगर का ही नासिर है। वह भाग निकला। गिरफ्तार दोनों गौ तस्करों से पूछताछ की जा रही है। इनके खिलाफ सिंघावली अहीर थाना में केस दर्ज कराया। उधर सीओ एनपी सिंह ने बताया तस्करों को पकड़ते समय दरोगा घायल हो गए। फरार तस्कर की तलाश की जा रही है।