फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   हाईवे पर ट्रक चालक की हत्या

हाईवे पर ट्रक चालक की हत्या

Thu, 06 Mar 2014 05:31 AM IST
Baghpat
Baghpat Updated Thu, 06 Mar 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
खेकड़ा। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर मंगलवार की रात्रि 12 बजे स्कूटी सवार तीन बदमाशों ने ट्रक रुकवाकर चालक से नशे के लिए गांजा मांगा। गांजा न होने की बात कहने पर स्कूटी सवार एक बदमाश ने तमंचे से गोली मारकर हिमाचल प्रदेश निवासी 45 वर्षीय चालक की हत्या कर दी और फरार हो गए।
विज्ञापन

मलकपुर चीनी मिल में हिमाचल प्रदेश के गांव संगूर थाना भोरंज जिला हमीरपुर निवासी दो भाइयों नेकराम एवं सतीश ने अपना ट्रक नंबर एचपी 67- 2785 लगा रखा था। मंगलवार रात्रि दोनों भाई ट्रक लेकर लौट रहे थे। जब वे खेकड़ा क्षेत्र के पाठशाला बस स्टैंड से आगे होटल के समीप पहुंचे। तभी सफेद स्कूटी पर सवार तीन युवकों ने ट्रक को रुकवा लिया और सतीश से गांजा मांगने लगे। चालक सतीश एवं नेकराम ने गांजा न होने की बात कही तो बदमाश गाली गलौच कर मारपीट पर उतारू हो गये। एक बदमाश ने तमंचे से सतीश को गोली मार दी जिससे चालक की मौके पर ही मौत हो गयी। नेकराम ने थाने पर तीन अज्ञात स्कूटी सवार बदमाशों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई। बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद नेकराम भाई के शव को अपने गांव ले गया। सीओ सोमदत्त शर्मा का कहना है कि बदमाश आसपास के ही रहने वाले हो सकते है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed