फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   बुजुर्गों के वोट भी एक लाख से ज्यादा

बुजुर्गों के वोट भी एक लाख से ज्यादा

Tue, 25 Feb 2014 05:30 AM IST
Baghpat
Baghpat Updated Tue, 25 Feb 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
बागपत। राजनीतिक दलों में नौजवानों को लुभाने की होड़ मची है। हर कोई युवा-युवा का हल्ला मचा रहा है। शायद इसलिए क्योंकि युवाओं के हाथ में सबसे ज्यादा वोट पावर है, लेकिन हार-जीत के फैसले में बुजुर्गों के वोट भी कम महत्वपूर्ण नहीं होंगे। बागपत जनपद में सीनियर सिटीजन के पास एक लाख से भी ज्यादा वोट हैं।
विज्ञापन

चुनाव आयोग मतदाताओं के आंकड़े उम्र और लिंग के अनुसार भी तैयार करा रहा है। बागपत में महिला वोटरों की संख्या पुरुषों के मुकाबले काफी कम पाई गई है। सेना और अर्द्ध सैनिक बलों में काम करने वाले वोटर चार हजार से ज्यादा हैं। इनके अलावा कुछ और आंकड़े निकलकर आए हैं। यह सही है कि 40 साल तक के वोटर ही सबसे ज्यादा हैं, लेकिन सीनियर सिटीजन भी कम नहीं है। 80 साल के वोटर भी 15 हजार से अधिक हैं। खास बात यह है कि चुनाव में वोट देने का फैसला बुजुर्गों के हाथ में ही रहता है। पिछले चुनावों का अनुभव बताता है कि गांव की चौपालों पर जो तय किया जाता है, वही गांव की आवाज बन जाता है।
विज्ञापन

:: पुरानी पीढ़ी की मानेंगे नौजवान?
बागपत। बागपत लोकसभा सीट पर इस बार चुनावी बहस का एक मुद्दा यह भी बना हुआ है कि सबसे ज्यादा वोट पावर रखने वाले नौजवान वोट के फैसले में पुरानी पीढ़ी का फैसला मानेंगे या नहीं? दरअसल, इस बार नई और पुरानी पीढ़ी अलग-अलग राह पर चलती नजर आ रही है। चुनावी रैलियों में भी इसे देखा जा सकता है। किसी की रैली में बुजुर्ग ज्यादा जा रहे हैं, तो किसी की में नौजवान।
विज्ञापन
विज्ञापन

छपरौली में सबसे ज्यादा 80 प्लस
80 साल से अधिक उम्र के वोटरों में सबसे ज्यादा छपरौली में 6311 हैं। बड़ौत में 4805 और बागपत में 4221 हैं। 70 से 79 आयु वर्ग के वोटरों में छपरौली में 14,574, बड़ौत में 11,648 और बागपत में 10,776 हैं।
बागपत में सबसे ज्यादा वोटर 20 से 29 आयु वर्ग के
आयु वर्ग : वोटर
18-19 : 5,202
20-29 : 2,04,644
30-39 : 1,96,272
40-49 : 1,72,502
50-59 : 1,08,921
60-69 : 70,097
70-79 : 36,998
80 से ऊपर : 15,473
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed