{"_id":"51-68869","slug":"Baghpat-68869-51","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्र ने शिक्षक को चाकू घोंपा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्र ने शिक्षक को चाकू घोंपा
Baghpat
Updated Tue, 25 Feb 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
बागपत। बली गांव के सरदार पटेल इंटर कॉलेज में सोमवार दोपहर कक्षा नौ के छात्र ने शिक्षक तनसीर अली को चाकू घोंपकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। उन्हें गंभीर हालत में मेरठ रेफर किया गया है। हमले के बाद आरोपी छात्र चाकू लेकर भाग निकला। घटना का कारण पता नहीं चल पाया है। नामजद रिपोर्ट के बावजूद पुलिस हमलावर छात्र को पकड़ नहीं पाई है।
असारा गांव निवासी तनसीर ब्लैक बोर्ड पर लिख रहे थे। उन्होंने थोड़ी ही देर पहले चार-पांच छात्रों को होमवर्क पूरा न होने पर डांट दिया था। इसके बाद कक्षा नौ का एक छात्र उठा और बोला कि उसे बाहर जाना है। उसने हाथ में कागज ले रखे थे। वह इन्हें फेंककर आया और तनसीर अली की पीठ में चाकू घोंप दिया। वे घूमकर सामने की ओर आए । इसी बीच छात्र ने एक और हमला किया, लेकिन उस बार शिक्षक ने उसे अपने हाथ से रोक लिया। इस कोशिश में उनके हाथ में भी जख्म हो गया। यह देख छात्र चीखने लगे। कुछ भागने लगे। इसी बीच आरोपी छात्र भी चाकू लेकर भाग निकला।
कॉलेज के अन्य शिक्षक घायल साथी को लेकर सीएचसी पहुंचे। यहां से उन्हें दिल्ली के लिए रेफर किया गया। कॉलेज के ही एक अन्य शिक्षक देवेंद्र ने नाबालिग छात्र के खिलाफ जानलेवा हमले की धारा में नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है, इसमें हमले का कारण स्पष्ट नहीं है।
विज्ञापन
इंस्पेक्टर अनिल कपरवान ने बताया कि आरोपी छात्र फरार हो गया है। उसके साथी भी यह नहीं बता पाए कि उसने ऐसा क्यों किया? शिक्षक ने छात्रों को होमवर्क के लिए डांटा जरूर था, लेकिन आरोपी का होमवर्क पूरा था। उसके पकड़े जाने पर ही वजह पता चलेगी। तभी पता चलेगा कि उसके पास चाकू कहां से आया।