{"_id":"51-59568","slug":"Baghpat-59568-51","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीजल की दुकान में आग लगी, नौकर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीजल की दुकान में आग लगी, नौकर की मौत
Baghpat
Updated Tue, 09 Jul 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेकड़ा। बाजार में परचून एवं डीजल-पैट्रोल की दुकान में भयंकर आग में जलकर नौकर की मौत हो गई जबकि दुकानदार को गंभीर हालत में दिल्ली में भर्ती कराया गया। चार घंटे के कड़े प्रयास से दमकल की तीन गाड़ियां लगाकर आग पर काबू पाया गया। आग पर काबू पाने के बाद ही मृतक के शव को मलबा हटाकर बाहर निकाला जा सका।
नगर के मुख्य बाजार में पुलिस चौकी के समीप अजय नामक व्यापारी परचून की दुकान करता है। साथ ही बीस वर्ष से उसने डीजल बेचने का लाइसेंस भी ले रखा है। किराना की दुकान से ही सटी हुई डीजल-पैट्रोल की दुकान भी बना रखी है। सोमवार की सुबह करीब 11 बजे व्यापारी अजय ने नौकर 30 वर्षीय चांद से अपनी किराना की दुकान पर दूसरी सटी हुई दुकान से पैट्रोल मंगवाया। अज्ञात कारणों के चलते पैट्रोल ने आग पकड़ ली। पलक झपकते ही आग ने दुकान को अपने आगोश में ले लिया। नौकर दुकान की छत पर पहुंचने के लिए सीढ़ी की तरफ दौड़ा, जबकि दुकान मालिक अजय अपने पुत्र व दूसरे नौकर के साथ दुकान से बाहर शोर मचाता हुआ दौड़ पड़ा । अंदर आग में घिरे नौकर चांद को निकालने के लिए दुकानदार अजय जान की प्रवाह न कर अंदर घुस गया। नौकर दुकान में दिखाई नहीं दिया। इसी दौैरान दुकानदार भी आग से बुरी तरह जल गया। आसपास के दुकानदारों ने दुकानदार अजय को 80 प्रतिशत जली हालत में बाहर निकाला जबकि नौकर का पता नहीं लग पाया।
झुलसे अजय को एंबुलेंस से तुरंत दिल्ली अस्पताल में ले जाकर आईसीयू में भर्ती कराया।
दुकान में लगी आग के विकराल रूप लेने पर सूचना पर थाना पुलिस को दी गई। पुलिस और दमकल गाड़ी पहुंची। लोनी और बड़ौत से भी दमकल की गाड़ियां बुलाई गई। भयंकर रूप से लगी आग को बुझाने में 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक चार घंटे लग गए। शटर तोड़ने के लिए जेसीबी का प्रयोग करना पड़ा।
विज्ञापन
आग बुझने के दो घंटे बाद शाम पांच बजे कड़ी मशक्कत करके पुलिस ने मृतक नौकर चांद का शव मलबे से निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेजा। दुकानदार की हालत भी चिंता जनक बताई जा रही है। दुकान में करीब बीस लाख रुपये से अधिक का सामान जलकर राख हो गया। दर्दनाक हादसे के दौरान मौके पर भारी भीड़ लगी रही।
सहायता का आश्वासन
खेकड़ा। हादसे की सूचना पर एडीएम बागपत सुरेंद्रराम, अपर पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार, एसडीएम बागपत, सीओ खेकडा सोमदत्त शर्मा, तहसीलदार अशोक चौधरी समेत भारी पुलिस बल पीएससी एवं महिला पुलिस कर्मी भी पहुंची। जहां अधिकारियों ने मृृतक चांद की पत्नी एवं तीन बच्चों को शासन प्रशासन की तरफ से आर्थिक सहायता दिलाने का आश्वासन दिया।