फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   आतिशबाजी में विस्फोट, छह घायल

आतिशबाजी में विस्फोट, छह घायल

Sat, 30 Mar 2013 05:31 AM IST
Baghpat
Baghpat Updated Sat, 30 Mar 2013 05:31 AM IST
विज्ञापन
खेकडा । घुड़चढ़ी के दौरान फटे गोले की चिंगारी आतिशबाजी लदे रिक्शा पर जा गिरी, जिसमें विस्फोट से 10 वर्षीय बच्चे समेत छह लोग घायल हो गए। इस दौरान मची भगदड़ में भी छह-सात लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

खेकड़ा के मोहल्ला नई बस्ती निवासी जहीर के पुत्र सलीम की शादी के चलते शुक्रवार की दोपहर करीब दो बजे घुड़चढ़ी हो रही थी। बैंडबाजों के साथ ही आतिशबाजी की जा रही थी। इसी दौरान एक गोले की चिंगारी आतिशबाजी लदे रिक्शा में जा गिरी, जिससे आतिशबाजी में विस्फोट हो गया, जिससे पास खडे़ 10 वर्षीय अंशुल पुत्र कंवरपाल, सुखपाल, मोमीन, रियाजु, नदीम एवं एक अन्य समेत छह झुलसकर गंभीर रूप से घायल हो गए। आतिशबाजी में विस्फोट होते ही वहां भगदड़ मच गई। घराती रिश्तेदारों के साथ ही दूल्हा घोड़ा-बोगी से कूदकर भाग निकला। भगदड़ में भी याकूब ,नदीम, रियासत, जैतुन, इकबाल, सोनू आदि को चोट लग गई।
विज्ञापन

गंभीर रूप से घायलों को बागपत एवं दिल्ली के अस्पतालों में उपचार के लिए भर्ती कराया। घायलों में अंशुल, मोमीन की हालत चिंताजनक बताई जाती है। थाने से पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन


-इंसेट
बिना स्वीकृति आतिशबाजी पर होगी कार्रवाई
खेकड़ा। नगर में आतिशबाजी में विस्फोट की पहले भी करीब आधा दर्जन घटनाएं घटित हो चुकी हैं, जिनमेें महिला और बच्चे समेत चार लोगों की मौत हो चुकी है और कई मकान ध्वस्त हो चुके हैं। ये घटनाएं भी आतिशबाज की लापरवाही के कारण हुई थी। थानाध्यक्ष गिरेंद्रपाल सिंह यादव का कहना है कि आतिशबाजी का सामान तैयार करने वाले लोगों के खिलाफ अभियान छेड़कर चिह्नित करके उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। साथ ही घुड़चढी एवं चढ़त में यदि किसी ने भी बिना स्वीकृति के आतिशबाजी की तो उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed