{"_id":"51-45842","slug":"Baghpat-45842-51","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकान में आग हजारों का नुकसान ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुकान में आग हजारों का नुकसान
Baghpat
Updated Thu, 22 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खेकड़ा। रेलवे रोड स्थित बाजार में एक फल की दुकान में आग लग जाने से वहां रखे फल, लैपटॉप समेत करीब 20 हजार रुपये की कीमत का सामान जलकर नष्ट हो गया।
नगर निवासी अनीस बाजार में पुलिस चौकी के समीप दुकान में फल बेचने का काम करता है। गत मंगलवार की रात्रि करीब 11 बजे बंद दुकान कर वह घर चला गया था। रात में किसी समय दुकान में आग लग गई, जिससे वहां रखे फल, एक लैपटॉप, मोबाइल समेत करीब 20 हजार रुपये का सामान जलकर नष्ट हो गया। दुकान से धुआं उठते देख पड़ोसियों द्वारा घटना की सूचना दुकानदार भी मौके पर पहुंच गया। लोगों के साथ मिल कर आग को बुझाया, लेकिन तब तक काफी सामान जल चुका था। पीड़ित के मुताबिक आग शार्ट-सर्किट होने के कारण लगी।