{"_id":"51-45431","slug":"Baghpat-45431-51","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में रिटायर दरोगा की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में रिटायर दरोगा की मौत
Baghpat
Updated Sat, 17 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खेकड़ा। गोठरा गांव निवासी रिटायर दारोगा की सड़क हादसे में मौत हो गई। दुर्घटना में उसका पौत्र भी घायल हुआ। पुलिस ने शव का पंचनामा भर उसे पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
गांव गोठरा निवासी 64 वर्षीय वृद्ध जगत सिंह यूपी पुलिस का रिटायर दरोगा था। शुक्रवार को वह अपने पौत्र आकाश के साथ बाइक द्वारा किसी काम से खेकड़ा आया था। दोपहर करीब दो बजे वह वापस अपने गांव के लिए चला। जैसे ही वह ग्राम फिरोजपुर के निकट पहुंचा तो गोठरा की ओर से आ रही एक कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही जगत सिंह और उसका पौत्र दूर जा पड़े। सिर सड़क में लग जाने के कारण जगत सिंह की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उसका पौत्र आकाश गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के कुछ देर बाद ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। इससे पहले की लोग कुछ समझ पाते चालक कार समेत फरार हो गया। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल आकाश को अस्पताल मेें भर्ती कराया गया जबकि मृतक के शव का पंचनामा भर उसे पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। थाने में अज्ञात कार चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस जांच में जुटी है।