{"_id":"51-45178","slug":"Baghpat-45178-51","type":"story","status":"publish","title_hn":"पटाखा फैक्ट्री में आग, अफरातफरी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पटाखा फैक्ट्री में आग, अफरातफरी
Baghpat
Updated Tue, 13 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
बड़ौत। बिजरौल रोड स्थित पटाखा फैक्ट्री में आग लगने से अफरातफरी मच गई। सूचना पर दमकल विभाग की गाड़ी और एसडीएम मौके पर पहुंचे। आग पर शीघ्र काबू पा लिया गया, नहीं तो बड़ी दुर्घटना हो सकती थी। आग से हजारों रुपये के पटाखे जलकर नष्ट हो गए।
बिजरौल रोड पर अंसार की पटाखे बनाने की फैक्ट्री है। सोमवार को वहां से एक युवक पटाखे खरीदकर ले गया और फैक्ट्री के बाहर ही रॉकेट छुड़ा दिया। इस दौरान रॉकेट फैक्ट्री के अंागन में पटाखे बनाने की सामग्री पर आ गिरा और उसने आग पकड़ ली। देखते-देखते यह आग फैल गई और क्षेत्र में अफर तफरी मच गई। सूचना पर एसडीएम व दमकल विभाग की गाड़ी पहुंची। उन्होंने बमुश्किल आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक पचास हजार रुपये के पटाखे आग की भेंट चढ़ गए। यदि यह आग गोदाम के अंदर पहुंच जाती तो भयंकर दुर्घटना हो सकती थी। इस पर एसडीएम राजेंद्र सिंह ने फैक्ट्री मालिक की जमकर ख्ंिाचाई की और कहा कि खुले मैदान में कोई ज्वलनशील पदार्थ न रखें, क्योंकि दीपावली पर कहीं से भी कोई पतंगा आकर गिर सकता है।