{"_id":"51-45108","slug":"Baghpat-45108-51","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुखार से बच्ची की मौत, हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुखार से बच्ची की मौत, हड़कंप
Baghpat
Updated Mon, 12 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
पिलाना। बालैनी क्षेत्र के रोशनगढ़ गांव में एक वर्षीय बच्ची की बुखार से मौत हो गई। बुखार से हो रही मौत का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है। रोशनगढ़ निवासी शहनाज की एक वर्षीय पुत्री नूरी पिछले पांच दिन से बुखार से पीड़ित थी। परिजनों ने उसका निजी चिकित्सकों से उपचार कराया, लेकिन उसकी हालत में सुधार नहीं हुआ। रविवार की सुबह उसकी बुखार से मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। इसको लेकर पूरे क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है। सीएमओ जेपी शर्मा का कहना है कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है। गांव में टीम भेजकर जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन