{"_id":"51-45101","slug":"Baghpat-45101-51","type":"story","status":"publish","title_hn":"40 से कम उम्र वाले बारात में न जाएं ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
40 से कम उम्र वाले बारात में न जाएं
Baghpat
Updated Mon, 12 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
बागपत। चालीस वर्ष से कम उम्र वाले लोग बारात में न जाएं, खासकर पढ़ने-लिखने वाले लोग बारात जैसे कार्यक्रमों से दूर रहें। यह फरमान ग्राम नौराजपुर गुर्जर में हुई गुर्जर समाज की पंचायत में सुनाया गया।
ग्राम नौरोजपुर गुर्जर में गुर्जर समाज की पंचायत हुई। पंचायत में ग्राम नौरोजपुर गुर्जर, संतोषपुर बाघू और ब्राह्मण पुट्ठी के गुर्जर समाज के लोगों ने भाग लिया। जिसमें फरमान सुनाया गया कि पढ़ने लिखने वाले युवक जिनकी उम्र 40 वर्ष से कम है, उन्हें बारात में न ले जाया जाए। इसके पीछे पंचों का तर्क था कि बारात में नशे में धुत होकर हंगामा होने पर बिरादरी की बदनामी होती है। बारात में सिर्फ गिने चुने लोग ही ले जाएं, जिनमें अपने रिश्तेदार ही शामिल हों। शादियां दिन के उजाले में की जाएं, आतिशबाजी, हथियारों के प्रदर्शन पर प्रतिबंध लगाया जाए, बैंडबाजे भी कम ही ले जाएं। शादी में दहेज लेना देना बंद किया जाए। इन सबका पैसा लड़कियों की शिक्षा पर खर्च किया जाए। नशाखोरी पर रोक लगे, भ्रूण हत्या रोकने, प्रतिभाओं को सम्मानित किए जाने के मुद्दों पर मुहर लगाई गई।
पंचायत में चौधरी प्रताप सिंह गुर्जर, सतीश प्रधान पाबला, योगेंद्र सिंह प्रधान अली, जयचंद हवलदार अली, तेज सिंह, योगेश प्रधन नंगला, किशनपाल, रालोद जिलाध्यक्ष धनपाल गुर्जर, ज्ञानी प्रधान बाघू, बिल्लू प्रधान, रघुबर सिंह बाघू, नेपाल सिंह, सुखपाल सिंह, देवमुनि, कंपवरपाल आर्य खैला आदि मौजूद थे।