{"_id":"39295","slug":"Baghpat-39295-51","type":"story","status":"publish","title_hn":"असारा महापंचायत टली ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
असारा महापंचायत टली
Baghpat
Updated Tue, 14 Aug 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
बागपत। असारा में तिहरे हत्याकांड के चलते रमजान के बाद होने वाली पंचायत टल गई है। इस पंचायत की तारीख तय करने के लिए सोमवार को मीटिंग बुलाई गई थी। इसमें अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति के अध्यक्ष यशपाल मलिक को भी आना था लेकिन ट्रिपल मर्डर के चलते यह मीटिंग नहीं की गई। पंचायत की तैयारी कर रहे मोहकम पहलवान ने बताया कि गांव में इतनी बड़ी घटना हो जाने के चलते पंचायत फिलहाल टल गई है।
सबीला सुपुर्द ए खाक
बागपत। शनिवार की रात फायरिंग में जख्मी हुई सबीला की मेरठ में उपचार के दौरान मौत हो जाने के बाद उसका शव सोमवार देर शाम असारा गांव में लाया गया। गमगीन माहौल में शव को रात में ही सुपुर्द के खाक कर दिया गया। इससे पहले शनिवार की रात मौके पर ही दम तोड़ देने वाले अबलू और उसकी बेटी गुलशाना का शव रविवार को गांव पहुंच गया था। दोनों को सुपुर्द ए खाक कर दिया गया।